Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Market Today- विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 5वें दिन भी अपनी बिकवाली जारी रखी और 25 जुलाई को 1,979 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची। हालांकि,घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 2,138 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी
MoneyControl News
अपडेटेड Jul 28, 2025 पर 8:54 AM
Stock Market : TCS में बड़े स्तर पर छंटनी की तैयारी है। कंपनी अपनी वर्कफोर्स में से करीब 2 परसेंट कर्मचारियों को कम करेगी। इसके चलते 12000 से ज्यादा लोगों की नौकरी जा सकती है
Market trend : भारतीय बेंचमार्क इडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में 28 जुलाई को सुस्त शुरुआत होने की संभावना है। गिफ्ट निफ्टी कुछ ऐसे ही संकेत दे रहा है। निफ्टी आज सुबह कुछ देर पहले 24,836.50 के आसपास लाल निशान में कारोबार कर रहा था। भारतीय बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत हैं। FIIs की कैश और वायदा दोनों में बिकवाली देखने को मिली है। गिफ्ट निफ्टी में हल्की नरमी है। एशिया भी कमजोर है। उधर शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में अच्छी तेजी रही थी। नैस्डैक और S&P इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए थे।
शुक्रवार, 25 जुलाई को बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 721.08 अंक या 0.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,463.09 पर और निफ्टी 225.10 अंक या 0.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,837 पर बंद हुआ था। निफ्टी 50 इंडेक्स इंट्राडे में एक महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया था।
करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
US और EU के बीच ट्रेड डील पर मुहर
अमेरिका और EU के बीच ट्रेड डील हो गई है। 15 फीसदी टैरिफ पर सहमति बनी है। EU 750 बिलियन डॉलर का US एनर्जी प्रोडक्ट खरीदेगा। ट्रंप ने कहा है कि दोनों पक्षों के लिए बेहतर समझौता हुआ है।
अनुमान के आसपास कोटक बैंक के नतीजे
पहली तिमाही में कोटक बैंक के नतीजे अनुमान के आसपास रहे है। बैंक का मुनाफा 47 फीसदी घटा है। ब्याज से होने वाली कमाई यानी NII में 6 फीसदी की बढ़त हुई है। तिमाही आधार पर पर नेट इंटरेस्ट मार्जिन में दबाव देखने को मिली है। NPA में भी बढ़त दिखी है।
BoB का मुनाफा बढ़ा, IDFC फर्स्ट बैंक का प्रॉफिट 32% गिरा
पहली तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा का मुनाफा करीब दो परसेंट बढ़ा है। ब्याज से कमाई में डेढ़ परसेंट का दबाव देखने को मिला है। NPA में हल्की बढ़त देखने को मिली है। वहीं घटा IDFC First Bank का प्रॉफिट 32% घटा है। हालांकि NII में 5% का दबाव दिखा है।
लोढा का प्रॉफिट 42% बढ़ा, SBI कार्ड का मुनाफा 6% घटा
लोढा डेवलपर्स का पहली तिमाही में मुनाफा 42% तो रेवेन्यू 23% बढ़ा है। कंपनी ने FY26 के लिए 20% प्रीसेल्स ग्रोथ का गाइडेंस कायम रखा है। वहीं SBI कार्ड का प्रॉफिट 6% घटा है। हालांकि इसकी ब्याज से होने वाली कमाई में करीब 14% की बढ़त दिखी है। नेट NPA में गिरावट दिखी है।
निफ्टी कंपनियों में आज इंडसइंड बैंक और BEL के नतीजे आएंगे। सालाना आधार पर इंडसइंड का प्रॉफिट 76% घट सकता है। वहीं वायदा में ADANI TOTAL GAS, ADANI GREEN, GAIL समेत 6 कंपनियों के रिजल्ट का इंतजार रहेगा।
12000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी TCS
TCS में बड़े स्तर पर छंटनी की तैयारी है। कंपनी अपनी वर्कफोर्स में से करीब 2 परसेंट कर्मचारियों को कम करेगी। इसके चलते 12,000 से ज्यादा लोगों की नौकरी जा सकती है।
अमेरिकी बाजार
शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाज़ार में तेज़ी रही और डॉलर मज़बूत हुआ। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 208.01 अंक या 0.47% बढ़कर 44,901.92 पर, एसएंडपी 500 25.30 अंक या 0.40% बढ़कर 6,388.65 पर और नैस्डैक कंपोजिट 50.36 अंक या 0.24% बढ़कर 21,108.32 पर पहुंच गया।
एशियाई बाजार
आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी एकदम सपाट कारोबार कर रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.66 फीसदी की गिरावट के साथ 41,184.00 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.23 फीसदी की कमजोरी दिख रही। जबकि ताइवान का बाजार0.38 फीसदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। हैंगसेंग 0.59 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है।
FII और DII फंड फ्लो
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 5वें दिन भी अपनी बिकवाली जारी रखी और 25 जुलाई को 1,979 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने उसी दिन 2,138 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।