Stock Market Today: बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Stock Market News: एसजीएक्स निफ्टी शुक्रवार को 70.5 अंकों की बढ़त के साथ ब्रॉडर इंडेक्स के लिए हल्की बढ़त के साथ शुरुआत के संकेत दे रहा है। SGX वायदा 18615 के स्तर पर दिख रहा है। एसएंडपी 500 और नैस्डैक कंपोजिट ने क्रमशः 0.99 फीसदी और 1.28 फीसदी की बढ़त हासिल की। वहीं डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 153.3 अंक या 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ

अपडेटेड Jun 02, 2023 पर 9:32 AM
Stock Market:यूरोपीय शेयर बाजार गुरुवार को इस उम्मीद के बीच बंद हुए कि अमेरिकी ऋण सीमा पर चल रहा गतिरोध अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर रहा है। बेंचमार्क Stoxx 600 इंडेक्स दो महीने के अपने निम्नतम स्तर से 0.8 फीसदी ऊपर बंद हुआ

Stock Market News: भारतीय बाजार के 2 जून को हल्की बढ़त के साथ खुलने की संभावना है। एसजीएक्स निफ्टी से भारत में ब्रॉडर मार्केट के तेजी के साथ खुलने के संकेत मिल रहे हैं। आज के सत्र में 18622 पर खुलने के बाद एसजीएक्स निफ्टी फिलहाल 70.5 अंकों की बढ़त के साथ काोरबार कर रहा है। वहीं, सिंगापुर एक्सचेंज पर एसजीएक्स फ्यूचर्स 2 जून को शुरुआती कारोबार में 18661 के उच्च स्तर को छूता नजर आया है। पिछले कारोबारी सत्र की बात करें तो 01 जून को बीएसई सेंसेक्स 194 अंक गिरकर 62,429 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 47 अंक गिरकर 18488 पर बंद हुआ था।

पिवट चार्ट के मुताबिक, निफ्टी को 18467 फिर इसके बाद 18439 और 18395 पर सपोर्ट मिल सकता है। अगर इंडेक्स आगे बढ़ता है तो इसके लिए 18555 और उसके बाद 18582 और 18627 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।


Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

वित्त वर्ष 24 में भारत की अर्थव्यवस्था के 6.5-6.7% ग्रोथ की उम्मीद: सीआईआई अध्यक्ष

देश के उद्योगों के संगठन सीआईआई ने गुरुवार को कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष में 6.5-6.7 फीसदी की दर से ग्रोथ कर सकती है। देश की इकोनॉमी को मजबूत घरेलू फैक्टर्स और सरकार की मजबूत कैपेक्स नीति से सपोर्ट मिलेगा। .

मई में GST कलेक्शन 12% की बढ़त के साथ 1.57 लाख करोड़ रुपये के पार

जीएसटी से होने वाली कर वसूली जीएसटी की स्थापना के बाद से पांचवीं बार मई में 1.57 लाख करोड़ रुपये के पार रही है। हालांकि मई में हुआ 1.57 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन अप्रैल के 1.87 लाख करोड़ रुपए के रिकॉर्ड कलेक्शन से कम है। सरकार ने बताया है कि लगातार 14 महीनों में मासिक GST कलेक्शन 1.4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा है। मई 2022 की तुलना में मई 2023 का जीएसटी कलेक्शन आंकड़ा 12 फीसदी ज्यादा है।

बल्क डील

एमटीएआर टेक्नोलॉजीज (MTAR Technologies): फ्रांस स्थित वित्तीय सेवा कंपनी सोसाइटी जेनरेल ने 1880 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर खुले बाजार लेनदेन के माध्यम से एमटीएआर टेक्नोलॉजीज में 4.16 लाख इक्विटी शेयर या 1.35 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की है। हालांकि, प्रमोटर लीलावती पार्वता रेड्डी ने कंपनी में 3.47 लाख शेयर औसतन 1880.04 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर बेचे हैं।

Ceinsys Tech: Zodius Technology Fund ने Ceinsys Tech में 1.5 लाख शेयर या 0.97 प्रतिशत हिस्सेदारी खुले बाजार लेनदेन के माध्यम से 162.33 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर बेची है। Elder Venture LLP ने भी 1.18 लाख शेयर या 0.76 प्रतिशत हिस्सेदारी 155.62 रुपये की औसत कीमत पर बेची।

रेटगेन ट्रैवल टेक्नोलॉजीज (RateGain Travel Technologies): विदेशी कंपनी अवतार होल्डिंग्स ने रेटगेन में 55 लाख इक्विटी शेयरों या 5.07 प्रतिशत शेयरहोल्डिंग को खुले बाजार में 375.02 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर बेचा है। हालांकि, आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड एसी बिड़ला सन लाइफ एडवांटेज फंड ने 13.34 लाख शेयर खरीदे, आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड एसी आदित्य बिड़ला सन लाइफ इक्विटी हाइब्रिड '95 फंड ने 12 लाख शेयर खरीदे है। सोसाइटी जेनरेल ने रेटगेन में 9.11 लाख शेयर खरीदे हैं

एसजीएक्स निफ्टी

एसजीएक्स निफ्टी शुक्रवार को 70.5 अंकों की बढ़त के साथ ब्रॉडर इंडेक्स के लिए हल्की बढ़त के साथ शुरुआत के संकेत दे रहा है। SGX वायदा 18615 के स्तर पर दिख रहा है।

अमेरिकी बाजार

शुक्रवार के कारोबार में अमेरिकी स्टॉक फ्यूचर्स में अच्छी तेजी देखने को मिली। डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज वायदा 42 अंक या 0.13 फीसदी बढ़ा, जबकि एसएंडपी 500 वायदा 0.1 फीसदी बढ़ा। वहीं, नैस्डैक-100 वायदा 0.13 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुआ था। रेग्यूलर मार्केट की बात करें तो नए कारोबारी महीने की शुरुआत तेजी के साथ हुई है। एसएंडपी 500 और नैस्डैक कंपोजिट ने क्रमशः 0.99 फीसदी और 1.28 फीसदी की बढ़त हासिल की। वहीं डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 153.3 अंक या 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ

यूरोपियन मार्केट

यूरोपीय शेयर बाजार गुरुवार को इस उम्मीद के बीच बंद हुए कि अमेरिकी ऋण सीमा पर चल रहा गतिरोध अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर रहा है। बेंचमार्क Stoxx 600 इंडेक्स दो महीने के अपने निम्नतम स्तर से 0.8 फीसदी ऊपर बंद हुआ। FTSE 0.59 फीसदी बढ़कर 7490 अंक पर बंद हुआ। DAX 1.21 फीसदी बढ़कर 15,853 अंक पर बंद हुआ। सीएसी 40 इंडेक्स 0.55 फीसदी बढ़कर 7137 अंक पर बंद हुआ।

कच्चे तेल में दिख रही तेजी

OPEC PLUS देशों की बैठक से पहले क्रूड ने उछाल मारा है और कच्चे तेल का भाव 3 फीसदी चढ़कर 74 डॉलर प्रति बैरल के पार कारोबार कर रहा है। एक दिन में कच्चे तेल का भाव 3 फीसदी भागा है। ब्रेंट का भाव कल 75.25 डॉलर प्रति बैरल तक चला गया था। वहीं WTI क्रूड का भाव कल 71.06 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गया। डॉलर में कमजोरी से कच्चे तेल की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। बाजार को डेट सीलिंग बिल पास होने की उम्मीद से भी कच्चे तेल में उछाल आया है।

गोल्ड

गुरुवार को सोना 1 फीसदी बढ़कर एक सप्ताह के शिखर पर पहुंच गया। फेडरल रिजर्व की जून की नीति बैठक में ब्याज दर में बढ़ोतरी की उम्मीदों के चलते डॉलर में गिरावट आई। जिसका असर गोल्ड पर देखने को मिला है। सोना हाजिर 0.76 फीसदी बढ़कर 1977.19 डॉलर प्रति औंस पर सेटल हुआ था। अमेरिकी गोल्ड वायदा 0.65 फीसदी बढ़कर 1994.90 डॉलर पर सेटल हुआ था।

एशियाई बाजारों की चाल तेज

आज एशियाई बाजारों की चाल तेज नजर आ रही है। SGX NIFTY 76.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। निक्केई भी करीब 0.75 फीसदी की बढ़त के साथ 31,384.93 के आसपास दिख रहा है। जबकि ताइवान का बाजार 1.08 फीसदी चढ़कर 16,690.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, हैंगसेंग 3.18 फीसदी की बढ़त के साथ 18,797.11 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.84 फीसदी चढ़ा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ 3,220.21 के स्तर पर दिख रहा है।

2 महीनों की ऊंचाई से लुढ़का डॉलर

डॉलर इंडेक्स 104 के नीचे फिसला है। डॉलर इंडेक्स 8 दिनों के निचले स्तरों पर आ गया है। डॉलर का भाव 2 महीनों की ऊंचाई से लुढ़का है। यूरो में 2 महीनों के निचले स्तरों से रिकवरी आई है। इधर ECB की प्रेसिडेंट क्रिस्टीन लेगार्ड ने कहा है कि महंगाई दर अब भी ज्यादा है जबकि दरों में बढ़ोतरी की जरूरत है।

FII और DII आंकड़े

01 जून को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 71.07 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 488.93 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

02 जून को NSE पर कोई स्टॉक F&O बैन में नहीं है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।