Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today - गिफ्ट निफ्टी में कमजोरी देखने को मिल रही है। फिलहाल यह 12.50 अंक यानी 0.05 फीसदी की कमजोरी के साथ 24,851 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वॉल स्ट्रीट में गुरुवार को उतार-चढ़ाव के साथ कमजोरी देखने को मिली। टेस्ला के शेयरों में गिरावट ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और चीनी नेता शी जिनपिंग के बीच टैरिफ वार्ता में प्रगति की खबर को बेअसर कर दिया

अपडेटेड Jun 06, 2025 पर 9:38 AM
Story continues below Advertisement
Stock Market : विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 5 जून को 208 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 2,382 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी

Market overview : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में 6 जून को धीमी शुरुआत देखने को मिली है। गिफ्ट निफ्टी में भी सुस्ती देखने को मिल रही है। फिलहाल यह 12.50 अंक यानी 0.05 फीसदी की कमजोरी के साथ 24,851 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सत्र की बात करें तो आरबीआई की मौद्रिक नीति से एक दिन पहले में अच्छी तेजी देखने को मिली। 5 जून को रिलायंस इंडस्ट्रीज और प्राइवेट बैंक शेयरों के सपोर्ट से बेंचमार्क निफ्टी 50 इंडेक्स 24,700 से ऊपर जाने में कामयाब रहा। बाजार को कल एशियाई बाजारों में आई तेजी से भी सपोर्ट मिला था। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 443.79 अंक या 0.55 फीसदी बढ़कर 81,442.04 पर और निफ्टी 130.70 अंक या 0.53 फीसदी बढ़कर 24,750.90 पर बंद हुआ था। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.4 फीसदी की बढ़त हुई थी। जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.65 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

गिफ्ट निफ्टी


गिफ्ट निफ्टी में कमजोरी देखने को मिल रही है। फिलहाल यह 12.50 अंक यानी 0.05 फीसदी की कमजोरी के साथ 24,851 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

एशियाई बाजार

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी 15 अंक यानी 0.06 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.09 फीसदी की बढ़त दिख रही। जबकि ताइवान का बाजार 0.09 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं, हैंगसेंग 0.32 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कम्पोजिट 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 3,382.35 के स्तर पर दिख रहा है।

Market today : 24500 से ऊपर बने रहने तक निफ्टी में तेजी की उम्मीद कायम, 25000 के स्तर पर अहम रेजिस्टेंस

अमेरिकी बाजार

वॉल स्ट्रीट में गुरुवार को उतार-चढ़ाव के साथ कमजोरी देखने को मिली। टेस्ला के शेयरों में गिरावट ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और चीनी नेता शी जिनपिंग के बीच टैरिफ वार्ता में प्रगति की खबर को बेअसर कर दिया। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 108.00 अंक या 0.25% गिरकर 42,319.74 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 31.51 अंक या 0.53% गिरकर 5,939.30 पर और नैस्डैक कंपोजिट 162.04 अंक या 0.83% गिरकर 19,298.45 पर बंद हुआ।

FII और DII फंड फ्लो

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 5 जून को 208 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 2,382 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।

मॉनेटरी पॉलिसी के दिन मिले-जुले संकेत

RBI मॉनेटरी पॉलिसी के दिन बाजार के लिए मिले-जुले संकेत हैं। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कारोबार कर रहा है। एशियाई बाजार मिलेजुले हैं। कल अमेरिकी बाजारों में करीब एक फीसदी तक की गिरावट रही थी। उधर FIIs की कैश और वायदा दोनों में बिकवाली देखने को मिली है। लगातार तीसरे सत्र में नेट शॉर्ट कॉन्ट्रैक्ट एक लाख के पार रहे हैं।

RBI मॉनेटरी पॉलिसी का एलान आज

RBI से आज सस्ते कर्ज का तोहफा मिल सकता है। सुबह 10 बजे मॉनेटरी पॉलिसी का एलान होगा। लगातार तीसरी बार रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की उम्मीद है। आज ऑटो,बैंक और रियल्टी शेयरों पर खास फोकस रहेगा।

बजाज फिनसर्व में आज बड़ी ब्लॉक डील

बजाज फिनसर्व में आज करीब 5,800 करोड़ की ब्लॉक डील हुई है। इस डील के लिए 3 फीसदी डिस्काउंट पर 1880 रुपये फ्लोर प्राइस है। इस डील के तहत Promoter Entities ने करीब दो परसेंट हिस्सेदारी बेची है।

आज से खुला IREDA का QIP

IREDA का 4,500 करोड़ का QIP आज से खुल रहा है। इसकी फ्लोर प्राइस करीब डेढ़ परसेंट के डिस्काउंट के साथ 174 रुपये है।

ट्रंप और मस्क के बीच अब खुली जंग

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और उद्योगपति एलॉन मस्क के बीच जुबानी जंग बढ़ गई है। ट्रंप ने सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स और सब्सिडी खत्म करने की दी धमकी है। मस्क ने भी पलटवार करते हुए कहा है कि जैसी आपकी मर्जी। मेरे बिना आप चुनाव हार जाते। इस तनातनी के बीच कल टेस्ला का शेयर 14 फीसदी टूटा। इसकी 152 अरब डॉलर की मार्केट कैप उड़ गई।

बाजार के लिए कुछ अहम आंकड़े

US डॉलर इंडेक्स गिरकर 98.3 के स्तर तक पहुंच गया है। हल्की रिकवरी के बावजूद अब भी डॉलर इंडेक्स 99 से नीचे है। ब्रेंट क्रूड का भाव $65 से ऊपर है। ट्रंप-शी वार्ता के बावजूद सोने में निचले स्तर से रिकवरी आई है। अमेरिकी 10 साल की बॉन्ड यील्ड फिर से 4.4 फीसदी के करीब पहुंच गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।