Get App

Stock Market Today: बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Stock Market News: एसजीएक्स निफ्टी आज भारत में ब्रॉडर इंडेक्स के सकारात्मक शुरुआत के संकेत दे रहा है। एसजीएक्स वायदा ने भी 16 मई को शुरुआती कारोबार में 18454 के उच्च स्तर को छुआ है। वहीं, पिछले कारोबारी सत्र में बीएसई सेंसेक्स 317 अंक बढ़कर 62345 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 84 अंक बढ़कर 18398 पर बंद हुआ था। निफ्टी 50 इंडेक्स 17886 पर स्थित अपने 200-डे मूविंग एवरेज के ऊपर कारोबार कर रहा है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड May 16, 2023 पर 9:36 AM
Stock Market Today: बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Stock Market:बीएनपी परिबास आर्बिट्रेज ने न्यूलैंड लेबोरेटरीज में 70897 शेयर प्रति शेयर 2898.38 रुपये के औसत मूल्य पर खरीदे हैं

Stock Market News- आज मंगलवार 16 मई को बाजार के हल्की बढ़त के साथ खुलने की संभावना दिख रही है। एसजीएक्स निफ्टी आज 18250 के स्तर पर खुलने के बाद 40 अंकों की बढ़त के साथ भारत में ब्रॉडर इंडेक्स के सकारात्मक शुरुआत के संकेत दे रहा है। एसजीएक्स वायदा ने भी 16 मई को शुरुआती कारोबार में 18454 के उच्च स्तर को छुआ है। वहीं, पिछले कारोबारी सत्र में बीएसई सेंसेक्स 317 अंक बढ़कर 62345 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 84 अंक बढ़कर 18398 पर बंद हुआ था। निफ्टी 50 इंडेक्स 17886 पर स्थित अपने 200-डे मूविंग एवरेज के ऊपर कारोबार कर रहा है।

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 43778 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 43664 और 43478 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 44149 फिर 44263 और 44449 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

16 मई को आने वाले नतीजे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें