Market view : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी आज सपाट स्तर पर खुले हैं। हमारे बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत हैं। 10 दिनों के बाद पहली बार FIIs की कैश में खरीदारी देखने को मिली है। वायदा में भी थोड़े शॉर्ट हुए कवर हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट है। वहीं अमेरिकी इंडेक्सों में लगातार 7 दिनों की तेजी पर ब्रेक लगा है। नैस्डैक सबसे ज्यादा 150 प्वाइंट फिसला है। करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 91.99 अंक या 0.20% गिरकर 46,602.98 पर, एसएंडपी 500 25.69 अंक या 0.38% गिरकर 6,714.59 पर और नैस्डैक कंपोजिट 153.30 अंक या 0.67% गिरकर 22,788.36 पर बंद हुआ।
गिफ्ट निफ्टी 25,221 के आसपास सपाट कारोबार कर रहा है, जो दिन की धीमी शुरुआत का संकेत है।
महंगे सोने से मांग पर दबाव : टाइटन
दूसरी तिमाही में टाइटन के बिजनेस अपडेट्स कमजोर रहे हैं। कंपनी के घरेलू कारोबार में 18 परसेंट की ग्रोथ देखने को मिली है। ज्वेलरी सेगमेंट में 19% का उछाल दर्ज किया गया है। कंपनी ने भारत में 54 नए स्टोर खोले है। कंपनी का कहना है कि महंगे सोने ने मुश्किलें बढ़ाई हैं। इसके चलते बिक्री कम हुई है। मार्जिन पर भी दबाव देखने को मिला है।
Q2 में गोदरेज कंज्यूमर के कमजोर अपडेट
दूसरी तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर के कारोबारी अपडेट कमजोर रहे है। इस अवधि में कंपनी की वॉल्यूम ग्रोथ 5% से कम रह सकती है। हालांकि होम केयर में मजबूत मोमेंटम दिखा है। कंपनी ने कहा है कि GST घटने से पुरानी inventory के चलते थोड़ी दिक्कत हो सकती है।
LODHA के Q2 कलेक्शन में 13% का उछाल, RUSTOMJEE की Q2 कलेक्शन में 9% ग्रोथ
दूसरी तिमाही में LODHA DEVELOPERS के प्री-सेल्स में सालाना आधार पर 7% तो कलेक्शन में 13% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं, KEYSTONE DEVELOPERS के प्री -सेल्स और कलेक्शन में 9% का उछाल देखने को मिला है।
इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आज से आगाज
इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 9वें एडिशन का आज पीएम मोदी उद्घाटन करेंगे। इसमें 400 से ज्यादा कंपनियां हिस्सा लेंगी। साथ ही इसमें 150 देशों के डेढ़ लाख विजिटर्स शामिल होंगे। यहाँ 6G, क्वांटम कम्युनिकेशन और साइबर सिक्योरिटी पर मंथन होगा।
नवी मुंबई एयरपोर्ट का उद्घाटन आज
आज से PM मोदी का दो दिवसीय मुंबई दौरा हो रहा है। नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। पहले अंडरग्राउंड Metro- Line 3 को भी हरी झंडी दिखाएंगे। मुंबई को कई और परियोजनाओं की सौगात मिली। पीएम ब्रिटेन के प्रधानमंत्री से भी मुलाकात करेंगे।
पिछले 10 कारोबारी सत्रों में नेट सेलर बने रहने के बाद, विदेशी संस्थागत निवेशक 7 अक्टूबर को नेट बॉयर रहे और उन्होंने 1440 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने इसी दिन 452 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।