Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Stock Market: डेली चार्ट पर निफ्टी ने कल एक इनसाइड बार पैटर्न बनाया है जो कंसोलीडेशन का संकेत है। निफ्टी 19805 -19635 के दायरे में हैं। इस रेंज के किसी भी तरफ आने वाले ब्रेकआउट से बाजार की दिशा साफ होगी। डेली और ऑवरली मोमेंटम इंडीकेट अलग-अलग संकेत दे रहे हैं। ऐसे में बाजार में कंसोलीडेशव की काफी संभावना दिख रही है। बोलिंगर बैंड में आ रहा संकुचन भी कंसोलीडेशन की राय का समर्थन कर रहा है

अपडेटेड Oct 17, 2023 पर 9:06 AM
Stock Market : 16 अक्टूबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 593.66 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1184.24 करोड़ रुपए की खरीदारी की

Stock Market News : GIFT Nifty 8 अंकों की हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। इसको देखते हुए लगता है कि बेंचमार्क सेंसेक्स-निफ्टी आज 17 अक्टूबर को सपाट साल के साथ शुरुआत कर सकते हैं। वहीं, 16 अक्टूबर के उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में बेंचमार्क सूचकांक हल्की गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 115.81 अंक या 0.17 फीसदी गिरकर 66166.93 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 19.20 अंक या 0.10 फीसदी गिरकर 19731.80 पर बंद हुआ था।

कल ब्रॉडर मार्केट ने बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया था। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.2 फीसदी और 0.4 फीसदी की बढ़त हुई थी। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स में अगले 30 दिनों के अनुमानित उतार-चढ़ाव को मापने वाला वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX 5 फीसदी उछलकर 11.07 के स्तर पर पहुंच गया था।

पिवट प्वाइंट कैलकुलेटर से संकेत मिलता है कि निफ्टी को 19701 पर सपोर्ट मिल सकता है, इसके बाद 19680 और 19645 पर अगले बड़े सपोर्ट हो सकते हैं। ऊपरी स्तर पर निफ्टी के लिए 19769 पर तत्काल रजिस्टेंस हो सकता है, इसके बाद 19790 और 19824 पर अगले रजिस्टेंस हो सकते हैं।


शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि डेली चार्ट पर निफ्टी ने कल एक इनसाइड बार पैटर्न बनाया है जो कंसोलीडेशन का संकेत है। निफ्टी 19805 -19635 के दायरे में हैं। इस रेंज के किसी भी तरफ आने वाले ब्रेकआउट से बाजार की दिशा साफ होगी। डेली और ऑवरली मोमेंटम इंडीकेट अलग-अलग संकेत दे रहे हैं। ऐसे में बाजार में कंसोलीडेशव की काफी संभावना दिख रही है। बोलिंगर बैंड में आ रहा संकुचन भी कंसोलीडेशन की राय का समर्थन कर रहा है। ऐसे में शार्ट टर्म में निफ्टी हमें 19500 - 20100 के बीच कंसोलीडेट होता दिख सकता है।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

गोदरेज प्रॉपर्टी के दो प्लॉट रद्द

गोदरेज प्रॉपर्टीज को बड़ा झटका लगा है। नवी मुंबई में CIDCO ने कंपनी को अलॉट किए गए दो प्लॉट रद्द कर दिए हैं। गोदरेज प्रॉपर्टीज ने सिडको के इस फैसले को बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनौती दी है।

BAJAJ FINANCE के आज आएंगे नतीजे

निफ्टी कंपनियों में आज BAJAJ FINANCE के Q2 नतीजे आएंगे। दूसरी तिमाही में कंपनी के ब्याज आय और मुनाफे में 30 से 31 फीसदी बढ़ोतरी का अनुमान है। इसके अलावा आज ही L&T Tech, Canfin Home, SYNGENE और ICICI Pru के भी नतीजों का इंतजार रहेगा।

मिले-जुले रहे HDFC बैंक के नतीजे

दूसरी तिमाही में HDFC बैंक के नतीजे मिले-जुले रहे हैं। मुनाफा अनुमान से बेहतर रहा है। ये करीब 16000 करोड़ रुपये पर रहा है। ब्याज से कमाई का आंकड़ा उम्मीद से थोड़ा कम रहा है। ये 27 हजार करोड़ रुपये रहा है। HDFC बैंक के ADR में करीब डेढ़ फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

JIO FINANCIAL के शानदार Q2 नतीजे

30 सितंबर 2023 के खत्म हुई दूसरी तिमाही में JIO FINANCIAL के नतीजे शानदार रहे हैं। इस अवधि में कंपनी का मुनाफा करीब दोगुना बढ़कर 670 करोड़ रुपए पर रहा है। कंपनी की आय में भी 47 फीसदी का उछाल आया है।

गिफ्ट निफ्टी

GIFT निफ्टी 16 अंक यानी 0.07 की मामूली बढ़त के साथ ब्रॉडर इंडेक्सों के लिए सपाट ओपनिंग के संकेत दे रहा है। गिफ्ट निफ्टी वायदा 19827 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजार

अच्छे नतीजों के बीच कल अमेरिका में जोरदार तेजी देखने को मिली थी । डाओ जोंस 300 प्वाइंट से ज्यादा बढ़कर बंद हुआ था। नैस्डैक में भी 1.25 फीसदी की तेजी आई । कल अमेरिकी बाजार तेजी के साथ बंद हुए। अच्छे अर्निंग सीजन से बाजार को सपोर्ट मिला। कंज्यूमर, डिफेंस शेयरों में ज्यादा तेजी दिखी। इस बीच 10 सालों की यील्ड 4.7 फीसदी के पार निकल गई है।

सोने की चमक घटी

लगातार तीसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट आई है। COMEX पर सोने का भाव 1908 डॉलर तक गिरा है। बॉन्ड यील्ड और डॉलर में तेजी से सोने पर दबाव बना है। 3 दिनों में सोने के दाम में करीब 1 फीसदी तक की गिरावट आई है। बता दें कि पिछले हफ्ते सोने का भाव 5 फीसदी तक चढ़ा था।

एशियाई बाजार

आज ज्यादातर एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। GIFT NIFTY 7.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.89 फीसदी की बढ़त के साथ 31,944.31 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.40 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.35 फीसदी चढ़कर 16,710.53 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 17,681.46 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में फ्लैट कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.89 फीसदी की बढ़त के साथ 2,458.02 के स्तर पर दिख रहा है।

FII और DII आंकड़े

16 अक्टूबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 593.66 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1184.24 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

Trade setup for today : शॉर्ट टर्म में कंसोलीडेशन की उम्मीद, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने के लिए इन आंकड़ों पर रहे नजर

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

एनएसई ने 17 अक्टूबर के लिए जीएनएफसी और एमसीएक्स इंडिया को अपनी एफएंडओ प्रतिबंध सूची में जोड़ा है। जबकि, बलरामपुर चीनी मिल्स, बीएचईएल, डेल्टा कॉर्प, हिंदुस्तान कॉपर, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, इंडिया सीमेंट्स, मणप्पुरम फाइनेंस, पंजाब नेशनल बैंक, सेल और सन टीवी नेटवर्क को इस प्रतिबंध सूची में बरकरार रखा है। वहीं, एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स को इस सूची से हटा दिया है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।