Credit Cards

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : दिवाली से दिवाली तक डिफेंस थीम सबसे धमाकेदार रही है। इस दौरान इन थीम्स में करीब 30 परसेंट का रिटर्न देखने को मिला है। इसके अलावा कैपिटल मार्केट, फाइनेंशियल, ऑटो शेयरों ने भी धमाल मचाया है। बैंक निफ्टी ने भी डबल डिजिट रिटर्न दिए हैं

अपडेटेड Oct 20, 2025 पर 10:06 AM
Story continues below Advertisement
Market Today : दिवाली से दिवाली तक डिफेंस थीम सबसे धमाकेदार रही है। इस दौरान इन थीम्स में करीब 30 परसेंट का रिटर्न देखने को मिला है। इसके अलावा कैपिटल मार्केट, फाइनेंशियल, ऑटो शेयरों ने भी धमाल मचाया है। बैंक निफ्टी ने भी डबल डिजिट रिटर्न दिए हैं

Market news : बाजार में आज बुल्स के दमदार दिवाली सेलिब्रेशन देखने को मिल रहा है। निफ्टी 25,900 के ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं, सेंसेक्स 660 अंक ऊपर ट्रेड कर रहा है। आरआईएल में 3 फीसदी के तेजी है। वहीं, आईसीआईसीआई बैंक 2 फीसदी नीचे दिख रहा है। रिलायंस, HDFC बैंक, ICICI बैंक के नतीजों ने इक्विटी बाजार में जोश भर दिया है। गिफ्ट निफ्टी में करीब 200 प्वाइंट का उछाल आया है। FIIs की कैश और वायदा दोनों में भी खरीदारी देखने को मिली है। 16000 से ज्यादा शॉर्ट कॉन्ट्रैक्ट कवर किए गए हैं। शुक्रवार को अमेरिकी इंडेक्सों में करीब आधा परसेंट तक की तेजी देखने को मिली थी।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

दिवाली से दिवाली तक, डिफेंस, कैपिटल मार्केट और फाइनेंशयिल शेयरों ने मचाया धमाल


दिवाली से दिवाली तक डिफेंस थीम सबसे धमाकेदार रही है। इस दौरान इन थीम्स में करीब 30 परसेंट का रिटर्न देखने को मिला है। इसके अलावा कैपिटल मार्केट, फाइनेंशियल, ऑटो शेयरों ने भी धमाल मचाया है। बैंक निफ्टी ने भी डबल डिजिट रिटर्न दिए हैं। हालांकि सेंसेक्स-निफ्टी करीब 6 परसेंट ऊपर रहे है।

FII और DII फंड फ्लो

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने लगातार तीसरे दिन अपनी खरीदारी जारी रखी और 17 अक्टूबर को 309 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी उसी दिन 1526 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।

RIL के दमदार Q2 नतीजे

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने दूसरी तिमाही के दमदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी की आय ढाई लाख करोड़ के पार पहुंच गई है। मार्जिन में भी उछाल देखने को मिला है। O2C, JIO और रिटेल की भी शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिली है। कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा है कि जियो नेटवर्क और टेक्नोलॉजी की लीडरशिप से डिजिटल सर्विस बिजनेस में लगातार मजबूती देखने को मिली है।

HDFC BANK के Q2 नतीजे अनुमान से अच्छे

दूसरी तिमाही में HDFC Bank के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे हैं। बैंक का मुनाफा 11 परसेंट तो ब्याज से कमाई करीब 5 परसेंट बढ़ी हैं। प्रोविजनिंग पिछले तिमाही के मुकाबले 75 परसेंट कम हुई है। NIM भी स्टेबल रहे हैं। HDFC Bank ADR करीब 4 परसेंट ऊपर दिख रहा है।

ICICI BANK के Q2 नतीजे अच्छे, IndusInd Bank के नतीजे कमजोर

ICICI BANK के Q2 नतीजे भी उम्मीद से बेहतर रहे हैं। बैंक के मुनाफ में 5 परसेंट की ग्रोथ दिखी है। NII में करीब साढ़े 7 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है। एसेट क्वालिटी में भी सुधार हुआ है। पिछती तिमाही के मुकाबले प्रोविजनिंग में 50 परसेंट की कमी आई है। IDR साढ़े तीन परसेंट ऊपर है। उधर, IndusInd Bank के नतीजे कमजोर रहे हैं। मुनाफे के अनुमान के मुकाबले 445 करोड़ रुपए का हुआ घाटा हुआ है।

RBL बैंक में 60% हिस्सा खरीदेगा EMIRATES NBD

RBL बैंक में Emirates NBD 60% हिस्सा खरीदेगा। RBL बैंक ने बताया हैं कि 280 रुपये प्रति शेयर के भाव पर करीब 27000 करोड़ रुपये में यह सौदा होगा। वहीं दूसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा 20% घटा है। ब्याज से कमाई में 4% का दबाव देखने को मिला है।

अल्ट्राटेक का मुनाफा 75 परसेंट उछला

अल्ट्राटेक के नतीजे अच्छे रहे हैं। दूसरी तिमाही में मुनाफा 75 परसेंट उछला है। आय में भी 20 परसेंट का उछाल दिखा है। मार्जिन भी साढ़े तीन परसेंट बढ़ा है। इधर JSW एनर्जी की आय 60 परसेंट बढी हैं, लेकिन मुनाफा साढ़े 17 परसेंट गिरा है।

अमेरिकी बाज़ार

शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट में तेज़ी रही। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.53% चढ़कर 6,664.01 अंक पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.52% बढ़कर 22,679.98 अंक पर पहुंच गया, जबकि डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.52% बढ़कर 46,190.61 अंक पर बंद हुआ था।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 214.00अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 2.93 फीसदी की बढ़त के साथ 48,976.00 के आसपास दिख रहा है। ताइवान का बाजार 1.43 फीसदी चढ़कर 27,692.68 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 2.47 फीसदी की बढ़त के साथ 25,871.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.34 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.69 फीसदी की बढ़त के साथ 3,866.09 के स्तर पर दिख रहा है।

 

Market today : 25740 के ऊपर जाने पर निफ्टी के लिए खुल सकता है 26200-26300 का रास्ता

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।