Get App

Stock market today: एक्सपर्ट से जाने क्या निफ्टी आज बचाए रख पाएगा 24200 का सपोर्ट, बैंक निफ्टी 55800 के ऊपर टिके रहने में रहेगा कामयाब

Stock market today: बाजार जानकारों का कहना है कि Nifty को ऊपर की ओर बढ़ने के लिए 24,200 पर सपोर्ट बनाए रखना होगा। इसके नीचे 24,000 एक अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। हालांकि,ऊपर की तरफ 24,400–24,600 वह लेवल हैं जिन पर नजर रखनी चाहिए। ये अहम रेजिस्टेंस का काम करेंगे

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड May 08, 2026 पर 11:20 AM
Stock market today: एक्सपर्ट से जाने क्या निफ्टी आज बचाए रख पाएगा 24200 का सपोर्ट, बैंक निफ्टी 55800 के ऊपर टिके रहने में रहेगा कामयाब
Index Trading : ऑप्शन डेटा से पता चलता है कि 56,000–56,500 के आस-पास कॉल राइटिंग हो रही है और 55,500–55,000 के आस-पास पुट सपोर्ट मिल रहा है। जब तक इंडेक्स इस ट्रेडिंग रेंज के अंदर बना रहता है,तब तक थोड़ा रेंज-बाउंड रुझान हावी रहने की संभावना है

Stock market today : बाजार में अप्रैल के उच्च स्तर (लगभग 24,600) से ऊपर जाने तक एक दायरे में रेंजबाउंड ट्रेडिंग के साथ कंसोलीडेशन देखने को मिल सकता है। हालांकि,मोमेंटम इंडिकेटर्स में सुधार दिख रहा है और बेंचमार्क इंडेक्स अपने शॉर्ट और मिड टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है। बाजार जानकारों का कहना है कि Nifty को ऊपर की ओर बढ़ने के लिए 24,200 पर सपोर्ट बनाए रखना होगा। इसके नीचे 24,000 एक अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। हालांकि,ऊपर की तरफ 24,400–24,600 वह लेवल हैं जिन पर नजर रखनी चाहिए। ये अहम रेजिस्टेंस का काम करेंगे।

इस बीच,अगर बैंक निफ्टी 56,000 के स्तर को बचाने में कामयाब रहता है तो 56,600–56,800 की ओर बढ़त संभव है। हालांकि,एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि इस स्तर से नीचे गिरने पर 55,500–55,600 के स्तरों तक गिरावट का रास्ता खुल सकता है।

Nifty का आउटलुक

सैमको सिक्योरिटीज में डेरिवेटिव्स रिसर्च एनालिस्ट धूपेश धमेजा का कहना है कि निफ्टी इंडेक्स कल एक सीमित दायरे में थोड़े निगेटिव रुझान के साथ ट्रेड करता रहा। यह हालिया रिकवरी रैली के बाद कंसोलिडेशन का संकेत है। इंडेक्स 0.50 फाइबोनाची रिट्रेसमेंट जोन (24,250) के अहम स्तर के साथ-साथ 50-DEMA के ऊपर भी बना हुआ है। यह इसकी बेहतर होती शॉर्ट-टर्म संरचना और निचले स्तरों पर लगातार बनी हुई खरीदारी की दिलचस्पी को दर्शाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें