Stock Market Trend : ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर टूटने का खतरा बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्पति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के प्रोपोजल को खारिज करते हुए कहा कि सीजफायर लाइफ सपोर्ट पर है। उधर,ईरान के विदेश मंत्रालय ने युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका की मांग को अनुचित बताया है। पश्चिम एशिया में सीजफायर टूटने के खतरे से ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी करीब 140 प्वाइंट नीचे दिख रहा है। FIIs की भी कल कैश और वायदा मिलाकर 11000 करोड़ से ज्यादा की बिकवाली देखने को मिली थी। एशिया में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला था। डाओ फ्यूचर्स भी नरम नजर आ रहा है। उधर कल अमेरिकी इंडेक्सों में दिखी हल्की बढ़त दिखी थी। नैस्डैक और S&P 500 नए शिखर पर पहुंचे थे।
