शेयर बाजार में लगातार 5वें दिन तूफानी तेजी, सेंसेक्स 855 अंक चढ़ा, निवेशकों की दौलत ₹6.23 लाख करोड़ बढ़ी

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज 21 अप्रैल को लगातार पांचवे दिन शानदार बढ़त के साथ बंद हुए। बैंकिंग शेयरों में तेजी और भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील की उम्मीदों से निवेशकों का जोश हाई। सेंसेक्स ने जहां 855 अंकों की छलांग लगाई। वहीं निफ्टी उछलकर 24,100 के पार पहुंच गया। यह इसका पिछले करीब 4-महीनों का सबसे ऊंचा स्तर है। शेयर बाजार की इस तेजी से निवेशकों को करीब सवा 6 लाख करोड़ का मुनाफा हुआ

अपडेटेड Apr 21, 2025 पर 4:13 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Share Market Update: BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 425.83 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज 21 अप्रैल को लगातार पांचवे दिन शानदार बढ़त के साथ बंद हुए। बैंकिंग शेयरों में तेजी और भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील की उम्मीदों से निवेशकों का जोश हाई। सेंसेक्स ने जहां 855 अंकों की छलांग लगाई। वहीं निफ्टी उछलकर 24,100 के पार पहुंच गया। यह इसका पिछले करीब 4-महीनों का सबसे ऊंचा स्तर है। शेयर बाजार की इस तेजी से निवेशकों को करीब सवा 6 लाख करोड़ का मुनाफा हुआ। बीएसई मिडकैप और स्मॉल इंडेक्स भी 2 फीसदी तक चढ़कर बंद हुए। एक्सपर्ट्स ने बताया कि ICICI बैंक, HDFC बैंक और यस बैंक के शानदार तिमाही नतीजों के चलते बैंकिंग शेयरों में आज भारी तेजी देखने को मिली। इसके अलावा विदेशी निवेशकों की वापसी से भी बाजार की तेजी को सपोर्ट मिला है।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 855.30 अंक या 1.09 फीसदी की तेजी के साथ 79,408.50 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 273.90 अंक या 1.15 फीसदी बढ़कर 24,125.55 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹6.23 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 21 अप्रैल को बढ़कर 425.83 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 17 अप्रैल को 419.60 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 6.23 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 6.23 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के शेयरों में 4.91 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank), पावर ग्रिड (Power Grid), बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserve) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर 3.28 फीसदी से लेकर 4.24 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के

वहीं सेंसेक्स के बाकी 7 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) का शेयर 1.32 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), आईटीसी (ITC), एशियन पेंट (Asian Paint) और नेस्ले इंडिया (Nestle India) के शेयरों में 0.37 फीसदी से लेकर 1.04% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex202f

2,917 शेयर तेजी के साथ बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,247 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,917 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,169 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 161 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 115 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 48 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex202

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Gensol Engineering: शेयर में फिर लगा 5% लोअर सर्किट, ₹111 पर आया भाव, निवेशकों का 90% पैसा राख

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।