Stock Market: ₹3.5 लाख करोड़ डूबे! शेयर बाजार में वापस लौटा टैरिफ का डर, सेंसेक्स 728 अंक टूटकर बंद

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार बुधवार 26 मार्च को तगड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। इसके साथ ही बाजार ने लगातार 7 दिनों से जारी बढ़त के सिलसिले को तोड़ दिया। सेंसेक्स 728 अंक गिरकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी लुढ़ककर 23,500 के मनोवैज्ञानिक स्तर से भी नीचे चला गया। इसके चलते निवेशकों के आज शेयर बाजार में करीब 3.5 लाख करोड़ रुपये डूब गए

अपडेटेड Mar 26, 2025 पर 4:04 PM
Story continues below Advertisement
Stock Market Update: BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 411.43 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार बुधवार 26 मार्च को तगड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। इसके साथ ही बाजार ने लगातार 7 दिनों से जारी बढ़त के सिलसिले को तोड़ दिया। सेंसेक्स 728 अंक गिरकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी लुढ़ककर 23,500 के मनोवैज्ञानिक स्तर से भी नीचे चला गया। इसके चलते निवेशकों के आज शेयर बाजार में करीब 3.5 लाख करोड़ रुपये डूब गए। अमेरिकी टैरिफ नीतियो को लेकर बढ़ती अनिश्चितता ने निवेशकों का सेंटीमेंट कमजोर किया है। इसके चलते बाजार में मुनाफावसूली का दबाव देखने को मिली। ब्रॉडर मार्केट भी लगातार तीसरे दिन लाल निशान में रहे। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.67 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.45 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 728.69 अंक या 0.93 फीसदी की गिरावट के साथ 77,288.50 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 181.80 अंक या 0.77 फीसदी टूटकर 23,486.85 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹3.51 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 26 मार्च को घटकर 411.43 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 25 मार्च को 414.94 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 3.51 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 3.51 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 5 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) के शेयरों में 2.94 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद एचसीएल टेक (HCL Tech), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), टाइटन (Titan) और पावर ग्रिड (Power Grid) के शेयर 0.07 फीसदी से लेकर 0.43 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट

वहीं सेंसेक्स के सिर्फ 25 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी एनटीपीसी (NTPC) का शेयर 3.54 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं जोमैटो (Zomato), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) और एक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयरों में 2.14 फीसदी से लेकर 3.10% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex188f

2,983 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,143 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 922 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 3,114 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 107 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 64 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 281 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex188

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Zerodha का शेयर बाजार में लिस्ट होने का कोई प्लान नहीं, फंड की नहीं है जरूरत: नितिन कामत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।