Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में एक दिन के विराम के बाद आज 27 मार्च को वापस तेजी लौट आई। सेंसेक्स 317 अंक बढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी उछलकर 23,600 के पार पहुंच गया है। बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में बढ़ी दिलचस्पी और विदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार को मजबूती मिली। इसके चलते निवेशकों को आज शेयर बाजार में करीब 3 लाख करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ। छोटे और मझोले शेयरों में भी 3 दिनों के अंतराल के बाद तेजी लौटी। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स दोनों बढ़त के साथ बंद हुए। ऑटो को छोड़ दें तो बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी हरे निशान में बंद हुए।
