Stock Market Update: शेयर बाजार में भारी उठापटक, निवेशकों के ₹3.5 लाख करोड़ डूबे, सेंसेक्स-निफ्टी सपाट बंद

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज 25 मार्च को तेज उठापटक देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी अपनी सारी बढ़त खोकर कारोबार के अंत में लगभग सपाट बंद हुए। हालांकि छोटे और मझोले शेयरों में जोरदार गिरावट देखने को मिली। इसके चलते निवेशकों के आज शेयर बाजार में करीब 3.4 लाख करोड़ रुपये डूब गए। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1.13 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.63 फीसदी टूटकर बंद हुए

अपडेटेड Mar 25, 2025 पर 4:18 PM
Story continues below Advertisement
Share Market Today: BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 414.79 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज 25 मार्च को तेज उठापटक देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ की, लेकिन बाद में इनमें तगड़ी मुनाफावसूली देखने को मिली। हालांकि कारोबार के अंत में दोनों इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ खुद को हरे निशान में बनाए रखने में सफल रहे। सेंसेक्स 33 अंक बढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 23,668 पर बंद हुआ। हालांकि छोटे और मझोले शेयरों में जोरदार गिरावट देखने को मिली। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1.13 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.63 फीसदी टूटकर बंद हुए। इसके चलते निवेशकों के आज शेयर बाजार में करीब 3.4 लाख करोड़ रुपये डूब गए। आईटी को छोड़कर बीएसई के सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक गिरावट कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, रियल्टी और यूटिलिटी शेयरों में देखने को मिली।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 32.80 अंक या 0.042 फीसदी की बढ़त के साथ 78,017.19 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 10.30 अंक या 0.044 फीसदी की बढ़कर 23,668.65 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹3.50 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 25 मार्च को घटकर 414.79 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 24 मार्च को 418.29 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 3.50 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 3.50 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 10 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) के शेयरों में 3.41 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserve), इंफोसिस (Infosys), एक्सिस बैंक (Axis Bank) और एचडीफएसी बैंक (HDFC Bank) के शेयर 1.13 फीसदी से लेकर 2.71 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट

वहीं सेंसेक्स के सिर्फ 20 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी जोमैटो (Zomato) का शेयर 5.79 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank), अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयरों में 1.23 फीसदी से लेकर 4.76% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex186

2,983 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,177 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,085 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,983 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 109 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 71 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 146 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex186f

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Voda Idea News: वोडा आइडिया ने बदली स्ट्रैटेजी, सिर्फ IBM से डील की बजाय चुनी एक और कंपनी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।