Share Markets: सेंसेक्स में लगातार दूसरे दिन तेजी; निवेशकों ने एक दिन में ₹2.74 लाख करोड़ कमाया

Share Market Update: भारतीय शेयर बाजार सोमवार 4 सितंबर को लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में जहां 240 अंकों की उछाल आई। वहीं निफ्टी 19,500 के पार जाकर बंद हुआ। ब्रॉडर मार्केट में भी जमकर खरीदारी देखी गई। इसके चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों की संपत्ति करीब 2.74 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई

अपडेटेड Sep 04, 2023 पर 4:00 PM
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 315.15 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Update: भारतीय शेयर बाजार सोमवार 4 सितंबर को लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में जहां 240 अंकों की उछाल आई। वहीं निफ्टी 19,500 के पार जाकर बंद हुआ। निवेशकों को उम्मीद है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व सितंबर में ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं करेगा, इसके चलते ग्लोबल संकेत मजूबत रहे। ब्रॉडर मार्केट में भी जमकर खरीदारी देखी गई। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.96 फीसदी और 0.84 फीसदी बढ़कर बंद हुए। इसके चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों की संपत्ति करीब 2.74 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। आज के कारोबार में सबसे अधिक तेजी मेटल, कमोडिटी, आईटी, यूटिलिटी, पावर, रियल्टी और टेक शेयरों में देखने को मिली।

कारोबार के अंत में, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 240.98 अंक या 0.37 फीसदी बढ़कर 65,628.14 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी (Nifty) 102.15 अंक या 0.53 फीसदी की तेजी के साथ 19,537.45 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों की संपत्ति 2.74 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 4 सितंबर को बढ़कर 315.15 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 1 सितंबर को 312.41 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.74 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 2.73 लाख हजार रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयर आज हरे निशान में बंद हुए। इसमें भी विप्रो (Wipro) के शेयरों में सबसे अधिक 4.29% की तेजी रही। इसके अलावा एचसीएल टेक (HCL Tech), अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement), टाटा स्टील (Tata Steel) और एनटीपीसी (NTPC)के शेयरों में आज तेजी रही और ये करीब 2.43% से लेकर 4.02% तक की तेजी के साथ बंद हुए।

यह भी पढ़ें- Uday Kotak Resigns: उदय कोटक ने कोटक महिंद्रा बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO के पद से दिया इस्तीफा

सेंसेक्स के 5 सबसे अधिक गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 14 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयरों में सबसे अधिक 0.93% की गिरावट रही। इसके बाद एक्सिस बैंक (Axis Bank), आईटीसी (ITC), नेस्ले इंडिया (Nestle India) और एशियन पेंट्स (Asian Paints) के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट रही और ये करीब 0.49% से लेकर 0.82% तक गिरकर बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock

2,300 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,941 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,300 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,443 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 198 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 402 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 29 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensextrade

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।