शेयर बाजार में ₹5 लाख करोड़ का फायदा, सेंसेक्स 1078 अंक उछला, निफ्टी ने 2025 का पूरा घाटा किया रिकवर

Share Market Today: शेयर बाजार के लिए आज 24 मार्च को एक और शानदार दिन रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लगातार छठे दिन हरे निशान में बंद हुए। सेंसेक्स में 1078 अंकों की उछाल आई। वहीं निफ्टी बढ़कर 23,650 के पास पहुंच गया। यह इन दोनों इंडेक्सों पिछले एक महीने का सबसे ऊंचा स्तर है। इसके चलते निवेशकों को आज शेयर बाजार में करीब 5.19 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है

अपडेटेड Mar 24, 2025 पर 4:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Share Market Today: BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 418.49 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: शेयर बाजार के लिए आज 24 मार्च को एक और शानदार दिन रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लगातार छठे दिन हरे निशान में बंद हुए। सेंसेक्स में 1078 अंकों की उछाल आई। वहीं निफ्टी बढ़कर 23,650 के पास पहुंच गया। यह इन दोनों इंडेक्सों पिछले एक महीने का सबसे ऊंचा स्तर है। इसके चलते निवेशकों को आज शेयर बाजार में करीब 5.19 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। इसके साथ ही निफ्टी का 2025 में रिटर्न अब पॉजिटिव हो गया है, जो निवेशकों के लिए एक बड़ी राहत की बात है। बैंकिंग और आईटी शेयरों में भारी खरीदारी, विदेशी निवेशकों की वापसी और बेहतर आर्थिक आंकड़ों के चलते निवेशकों को सेंटीमेंट मजबूत हुआ है। छोटे और मझोले शेयरों में भी शानदार तेजी देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.32 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.17 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 1,078.88 अंक या 1.40 फीसदी बढ़कर 77,984.38 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 323.55 अंक या 1.39 फीसदी की छलांग लगाकर 23,673.95 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹5.19 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 24 मार्च को बढ़कर 418.49 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 21 मार्च को 413.30 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 5.19 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 5.19 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें एनटीपीसी (NTPC) के शेयरों में 4.51 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद कोटक महिंद्रा बैंक (Koatak Mah Bank), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) और पावर ग्रिड (Power Grid) के शेयर 3.27 फीसदी से लेकर 4.51 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट

वहीं सेंसेक्स के सिर्फ 7 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी टाइटन (Titan) का शेयर 2.68 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank), जोमैटो (Zomato), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयरों में 0.46 फीसदी से लेकर 2.42% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex185f

2,824 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,298 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,497 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,637 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 164 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 92 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 102 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex185f

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Gas Stocks: गैस स्टॉक्स में लगी आग, इस कारण गेल और इंद्रप्रस्थ गैस में आई 5% तक की तेजी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।