Gas Stocks: गैस स्टॉक्स में लगी आग, इस कारण गेल और इंद्रप्रस्थ गैस में आई 5% तक की तेजी

Gas Stocks: घरेलू स्टॉक मार्केट में आज खरीदारी के जोरदार माहौल के बीच गैस स्टॉक्स रॉकेट बन गए। इसमें नियामकीय बदलाव के प्रस्ताव और अगले महीने अप्रैल के मध्य में होने वाली चर्चा पर ब्रोकरेज फर्मों के रुझान के चलते आग लगी है। यहां गैस स्टॉक्स में तेजी और ब्रोकरेज फर्मों के रुझान के बारे में बताया जा रहा है

अपडेटेड Mar 24, 2025 पर 1:32 PM
Story continues below Advertisement
मॉर्गन स्टैनले के मुताबिक लॉन्ग-हौल गैस प्लेयर्स में रेगुलेटरी बदलाव से ट्रांसपोर्टर्स और अपस्ट्रीम प्रोड्यूसर्स को फायदा मिलेगा लेकिन सिटी गैस प्लेयर्स और पेट्रोनेट एलएनजी के लिए रिटर्न सामान्य रह सकता है।

Gas Stocks: घरेलू स्टॉक मार्केट में आज खरीदारी के जोरदार माहौल के बीच गैस स्टॉक्स रॉकेट बन गए। इसमें नियामकीय बदलाव के प्रस्ताव और अगले महीने अप्रैल के मध्य में होने वाली चर्चा पर ब्रोकरेज फर्मों के रुझान के चलते आग लगी है। ब्रोकरेज फर्म इन शेयरों को लेकर काफी बुलिश हैं। जैसे कि मॉर्गन स्टैनले (Morgan Stanley) को ट्रांसपोर्टर्स के लिए माहौल बेहतर दिख रहा है तो सीएलएसए को सिटी गैस प्लेयर्स के लिए ऑपरेटिंग एक्सपेंडिचर में राहत दिख रही है। यहां गैस स्टॉक्स में तेजी और ब्रोकरेज फर्मों के रुझान के बारे में बताया जा रहा है।

Gas Stocks: स्टॉकवाइज क्या है स्थिति?

गेल के शेयरों में आज खरीदारी का सबसे अच्छा रुझान दिख रहा है और शुरुआती कारोबार में यह 5.27 फीसदी उछल गया। इसके बाद इंद्रप्रस्थ गैस के शेयर 3.48 फीसदी और पेट्रोनेट एलएनजी के शेयर 1.54 फीसदी उछल गए। हालांकि एक स्टॉक ऐसा है जिसमें गिरावट आई है लेकिन मामूली सी। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के शेयर 0.42 फीसदी नीचे आए हैं।


क्या है ब्रोकरेज फर्मों का रुझान?

अब बात करते हैं गैस स्टॉक्स पर ब्रोकरेज के आउटलुक का। मॉर्गन स्टैनले के मुताबिक लॉन्ग-हौल गैस प्लेयर्स में रेगुलेटरी बदलाव से ट्रांसपोर्टर्स और अपस्ट्रीम प्रोड्यूसर्स को फायदा मिलेगा लेकिन सिटी गैस प्लेयर्स और पेट्रोनेट एलएनजी के लिए रिटर्न सामान्य रह सकता है। सबसे अधिक फायदा गेल इंडिया, ऑयल इंडिया, रिलायंस इंडस्ट्रीज और गुजरात स्टेट पेट्रोनेट को मिल सकता है। इसके अलावा ब्रोकरेज का मानना है कि टैरिफ में चार बदलाव के प्रस्ताव के चलते गैस पाइपलाइन ट्रांसमिशन कंपनियों को फायदा मिलेगा।

पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड (PNGRB) ने गैस ट्रांसमिशन टैरिफ तय करने के नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा है और अभी यह सार्वजनिक चर्चा के लिए खुला हुआ है। अगले महीने अप्रैल के मध्य में इस पर एक ओपन हाउस डिस्कशन होगाी। सीएलएसए का मानना है कि इसके असर से इंद्रप्रस्थ गैस और महानगर गैस का ऑपरेटिंग एक्पेंसेज कम हो सकता है तो जीएसपीएल और गेल के लिए टैरिफ बढ़ सकता है। इसके अलावा इंडस्ट्रियल कंज्यूमर्स गुजरात गैस के लिए लागत में हल्की बढ़ोतरी दिख सकती है।

विदेशी निवेशकों को मिलेगी राहत! सेबी के बोर्ड की बैठक में इन प्रस्तावों पर होगी चर्चा

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।