Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में पिछले 2 दिनों से जारी तेजी शुक्रवार 30 अप्रैल को थम गई। सेंसेक्स 46 अंक गिरकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी लगभग सपाट रहा। हालांकि असल गिरावट मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.72 फीसदी टूट गया। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 1.74 फीसदी लुढ़क गया। इसके चलते बीएसई में लिस्टेड कंपनियों की संपत्ति आज 3 लाख करोड़ रुपये घट गई।
कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 46.14 अंक या 0.057 फीसदी गिरकर 80,242.24 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 1.75 अंक या 0.0072 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 24,334.20 के स्तर पर बंद हुआ।
निवेशकों के ₹3.11 लाख करोड़ डूबे
सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के शेयरों में 3.04 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद भारती एयरटेल (Bharti Airtel), सन फार्मा (Sun Pharma), पावर ग्रिड (Power Grid) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के शेयर 0.81 फीसदी से लेकर 2.18 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के
वहीं सेंसेक्स के बाकी 15 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserve) का शेयर 5.45 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), टाटा मोटर्स (Tata Motors), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) के शेयरों में 1.87 फीसदी से लेकर 4.99% तक की गिरावट देखी गई।
सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-
2,938 शेयर गिरावट के साथ बंद
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,063 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 975 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,938 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 150 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 60 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 52 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।