Get App

Stock Market: बाजार में वौलेटिलिटी संभव, सतर्क रहें निवेशक, चुनिंदा स्टॉक में निवेश से बनेगा पैसा

पराग ठक्कर ने कहा कि भारत का मैक्रो काफी अच्छे स्थिति में है। क्रूड ऑयल में गिरावट, करेंट अकाउंट डेफिसिट में स्थिरता, टैक्स कलेक्शन में बढ़त, आरबीआई का डिविडेंड ये सभी बेहतर स्थिति में नजर आ रहे है, लेकिन ग्लोबल फैक्टर को बाजार पूरी तरह से नजरअंदाज नहीं कर सकता

MoneyControl Newsअपडेटेड May 24, 2025 पर 1:31 PM
Stock Market: बाजार में वौलेटिलिटी संभव, सतर्क रहें निवेशक, चुनिंदा स्टॉक में निवेश से बनेगा पैसा
पराग ठक्कर ने आगे कहा कि भारत में बड़ी कंपनियों में अर्निंग ग्रोथ में कमी है जिसके चलते यहां से बहुत बड़ा रिटर्न बनना थोड़ा मुश्किल है।

बाजार के आगे के आउटलुक पर बात करते हुए FORT कैपिटल के सीनियर फंड मैनेजर पराग ठक्कर ने कहा कि भारत का मैक्रो स्थिति काफी अच्छी है। क्रूड ऑयल में गिरावट, करेंट अकाउंट डेफिसिट में स्थिरता, टैक्स कलेक्शन में बढ़त, आरबीआई का डिविडेंड ये सभी बेहतर स्थिति में नजर आ रहे है, लेकिन ग्लोबल फैक्टर को बाजार पूरी तरह से नजरअंदाज नहीं कर सकता। यहीं कारण है कि टैरिफ डेडलाइन का नजदीक आना, यूएस और जापान में बॉन्ड यील्ड की बढ़त इन सभी को असर भारतीय बाजार भी पड़ेगा और आनेवाले दिनों में बाजार में थोड़ी वौलेटिलिटी देखने को मिलेगी। ऐसे में बाजार में निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह होगी। जब बाजार में बहुत ज्यादा नर्वस हो तो थोड़ा सा कैश में जरुर बैठ जाए। वहीं जब बाजार पैनिक हो तब बाजार में आप चुनिंदा स्टॉक्स में निवेश करें।

इस बातचीत में पराग ठक्कर ने आगे कहा कि भारत में बड़ी कंपनियों में अर्निंग ग्रोथ में कमी है जिसके चलते यहां से बहुत बड़ा रिटर्न बनना थोड़ा मुश्किल है। बाजार में अगर रिटर्न बनना है, तो जब बाजार किसी कारण से ज्यादा पैनिक करें तो आप चुनिंदा स्टॉक्स में निवेश करें।

डिफेंस सेक्टर से करें मुनाफावसूली

डिफेंस सेक्टर पर बात करते हुए पराग ठक्कर ने कहा कि जब भी किसी सेक्टर में यूफोरिया (Euphoria) बनता है तो ऐसे निवेशक जिनका लंबी अवधि के लिए उस सेक्टर में निवेश ना किया हो उन्हें थोड़ी मुनाफावसूली जरुर कर लेनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें