Stock Market volatility: मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच आज शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली देखी गई। BSE सेंसेक्स और निफ्टी 50 दोनों में ही 2 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है। इसके चलते बेंचमार्क पिछले महीने 27 सितंबर को छुए गए ऑल टाइम हाई से 4 फीसदी से अधिक गिर गए। अब अगले हफ्ते RBI MPC की बैठक होने वाली है, जिसमें प्रमुख ब्याज दरों पर निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा, अर्निंग सीजन भी शुरू होने वाला है। ऐसे में बाजार में उतार-चढ़ाव आगे भी जारी रहने की संभावना है।
