Stock market : सेंसेक्स-निफ्टी पर आज कहां से आ रहा दबाव? जानिए कहां है रजिस्टेंस और कहां मिलेगा सपोर्ट

Stock market : विप्रो आज निफ्टी 50 के टॉप लूजरों में शामिल है। दूसरी तिमाही के निराशाजनक नतीजों के बाद ये स्टॉक 3 फीसदी से ज्यादा टूट गया है। एचडीएफसी लाइफ, पावर ग्रिड, कोल इंडिया और टाटा स्टील भी 1.5 से ज्यादा टूटे है। सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें निफ्टी मेटल, निफ्टी फार्मा और निफ्टी रियल्टी में 1 फीसदी तक की गिरावट आई है

अपडेटेड Oct 19, 2023 पर 12:47 PM
Stock market : विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 1831.84 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। ये इस महीने 18 अक्टूबर तक नेट सेलर बने रहे हैं। इन्होंने इस महीने अब तक 12,774.46 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची है।

Stock market : भारत के बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स गुरुवार 19 अक्टूबर को दबाव में नजर आ रहे हैं। बाजार के जानकारों का कहना है कि इज़राइल-हमास युद्ध, एफआईआई की बिकवाली और कुछ कंपनियों के कमजोर Q2 प्रदर्शन ने बाजार के सेंटीमेंट को चोट पहुंचाई है। मेटल, रियल्टी और फार्मा शेयरों की पिटाई के चलते सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में दिख रहे हैं। 12 बजे के आसपास सेंसेक्स 119.81 अंक या 0.18 फीसदी टूटकर 65,757.21 पर और निफ्टी 28.60 अंक या 0.15 फीसदी गिरकर 19,642.50 पर दिख रहा था। लगभग 1476 शेयर बढ़त पर कारोबार कर रहे थे। जबकि 1614 शेयर गिरे थे। वहीं, 108 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

विप्रो निफ्टी 50 के टॉप लूजरों में शामिल

विप्रो आज निफ्टी 50 के टॉप लूजरों में शामिल है। दूसरी तिमाही के निराशाजनक नतीजों के बाद ये स्टॉक 3 फीसदी से ज्यादा टूट गया है। एचडीएफसी लाइफ, पावर ग्रिड, कोल इंडिया और टाटा स्टील भी 1.5 से ज्यादा टूटे है। सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें निफ्टी मेटल, निफ्टी फार्मा और निफ्टी रियल्टी में 1 फीसदी तक की गिरावट आई है।


विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 1831.84 करोड़ रुपये के शेयर बेचे

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 1831.84 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। ये इस महीने 18 अक्टूबर तक नेट सेलर बने रहे हैं। इन्होंने इस महीने अब तक 12,774.46 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची है।

Daily Voice : आशिका ग्लोबल के अमित जैन को PSU बैंकों में नजर आ रहे कमाई के मौके, जानिए और कहां है इनकी नजर

जानिए बाजार पर क्या है एक्सपर्ट की राय

मेहता इक्विटीज़ में रिसर्च एनालिसिस के प्रशांत तापसे का कहना है कि अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड के नई ऊंचाई पर पहुंचने और इज़राइल और हमास के बीच बढ़ते तनाव के कारण सुबह के कारोबार में निफ्टी में गिरावट आई। एफआईआई की ओर से लगातार बिकवाली का भी बाजार पर असर पड़ा

प्रशांत तापसे का कहना है कि किसी गिरावट की स्थिति में निफ्टी के लिए शॉर्ट टर्म में 19507/19303 के जोन में सपोर्ट नजर आ रहा है। वहीं, इंट्राडे में निफ्टी के लिए 19771 अंक पर रजिस्टेंस दिख रहा है। उन्हें उम्मीद है कि मध्य पूर्व में कुछ शांति आने तक बेंचमार्क इंडेक्सों अस्थिरता हावी रहेगी। इस स्थिति में उन्होंने निवेशकों को सावधानी से आगे बढ़ने की सलाह दी है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।