Get App

Stock Market: शनिवार 1 फरवरी 2025 को खुलेगा शेयर बाजार, यहां जानें कारण क्यों NSE और BSE में होगी ट्रेडिंग

Stock Market Open on Saturday 1 February 2025: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण शनिवार 1 फरवरी 2024 को बजट पेश करेंगी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) 1 फरवरी 2025 शनिवार को केंद्रीय बजट पेश होने के दिन बाजार को खोलने की संभावना पर विचार कर रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 19, 2024 पर 2:24 PM
Stock Market: शनिवार 1 फरवरी 2025 को खुलेगा शेयर बाजार, यहां जानें कारण क्यों NSE और BSE में होगी ट्रेडिंग
Stock Market Open on Saturday 1 February 2025: शनिवार 1 फरवरी 2025 के शेयर बाजार में कारोबार होगा।

Stock Market Open on Saturday 1 February 2025: शनिवार 1 फरवरी 2025 के शेयर बाजार में कारोबार होगा। उस दिन शनिवार होने के बाद भी स्टॉक एक्सचेंज सुबह 9 बजे से शाम 3:30 बजे तक कारोबार कर सकता है। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण शनिवार 1 फरवरी 2024 को बजट पेश करेंगी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) 1 फरवरी 2025 शनिवार को केंद्रीय बजट पेश होने के दिन बाजार को खोलने की संभावना पर विचार कर रहे हैं। दोनों एक्सचेंज NSE और BSE के दिन बजट के सबसे महत्वपूर्ण दिन पर निवेशकों को ट्रेडिंग का मौका देने के लिए यह अहम कदम उठा सकते हैं।

पहले भी शनिवार को बजट पेश होने पर खोला गया है शेयर बाजार

ऐसा नहीं है कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि बजट शनिवार के दिन पेश किया जा रहा है। इससे पहले 1 फरवरी 2020 को शनिवार था, लेकिन तब भी शनिवार को बजट पेश किया गया और शेयर बाजार भी ट्रेडिंग के लिए खोला गया है। इससे पहले 28 फरवरी 2015 को शनिवार के दिन बजट पेश हुआ और स्टॉक मार्केट खोला गया। इस बार भी शनिवार 1 फरवरी 2025 को शेयर बाजार के रेगुलर टाइमिंग पर कारोबार होने की उम्मीद है।

बजट के लिए 1 फरवरी 2025 शनिवार को होगा सेशन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें