Stock Market: इन शेयरों पर आज होनी चाहिए खास नजर, अच्छी कमाई कराएंगे आज के ये बिग स्टॉक्स

अनुज सिंघल ने इंडसइंड बैंक पर बियरिश नजरिया रखा है। उनका कहना है कि शुक्रवार को External ऑडिटर अपनी रिपोर्ट दे सकता है। अकाउंटिग की खामियों पर ऑडिटर की रिपोर्ट शुक्रवार को संभव है

अपडेटेड Mar 26, 2025 पर 10:33 AM
Story continues below Advertisement
डेली चार्ट पर गोल्डेन क्रॉसओवर नजर आया। 50 DMA ने 200 DMA को नीचे से काटा है। कुछ दिनों से अच्छी डिलिवरी खरीदारी रहा

सात दिनों की तेजी के बाद सु्स्ताने के मूड में बुल्स नजर आ रहा है। निफ्टी और सेंसेक्स में फ्लैट कामकाज कर रहा है। निफ्टी बैंक में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है । ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।

INDUSIND BANK: RED

अनुज सिंघल ने इंडसइंड बैंक पर बियरिश नजरिया रखा है। उनका कहना है कि शुक्रवार को External ऑडिटर अपनी रिपोर्ट दे सकता है। अकाउंटिग की खामियों पर ऑडिटर की रिपोर्ट शुक्रवार को संभव है। मार्केट को नेटवर्थ पर 2.35% से ज्यादा असर की आशंका है। निवेशकों का बैंक पर भरोसा पूरी तरह से घटा है। बैंकिंग में साख सबसे अहम होता है ।

EXIDE IND (GREEN)


लिथियम आयन बैटरी अब कोर ऑटो कंपोनेट का हिस्सा होंगे। सरकार ने कहा कि EV/हाइब्रिड EV बैटरी कोर ऑटो कंपोनेट का हिस्सा होंगे। सेफ हार्बर नियमों में CBDT ने बदलाव किए है। इसका फायदा आज EXIDE IND को मिलता दिख सकता है।

बजाज फाइनेंस और HAL पर MS

APxJ और GEM फोकस लिस्ट में बजाज फाइनेंस और HAL शामिल हुए।मॉर्गन स्टैनली के मुताबिक बजाज फाइनेंस में इन्वेस्टमेंट आउटलुक बेहतर हुआ। मॉर्गन स्टैनली को लार्जकैप NBFCs में बजाज फाइनेंस पसंद है। भारत के एयरक्राफ्ट फ्लीट अपग्रेट से HAL को फायदा होगा। HAL के लिए एक दशक में $6000 करोड़ के ऑर्डर के मौके संभव है।

HDFC BANK

अनुज सिंघल ने कहा कि लगातार 7 दिनों से स्टॉक में तेजी देखने को मिल रही है। डेली चार्ट पर गोल्डेन क्रॉसओवर दिखा है। 50 DMA ने 200 DMA को नीचे से काटा है। दोगुने से ज्यादा का डिलिविरी वॉल्यूम रही। भाव एक तिमाही के शिखर पर पहुंचा। दो दिनों से वायदा में शॉर्ट कवरिंग संभव है।

INDIGO

डेली चार्ट पर गोल्डेन क्रॉसओवर नजर आया। 50 DMA ने 200 DMA को नीचे से काटा है। कुछ दिनों से अच्छी डिलिवरी खरीदारी रहा जबकि OI एक तिमाही के निचले स्तर पर पहुंचा है। वायदा में शॉर्ट कवरिंग नजर आई।

Trump Tantrums US Danger Alerts: खत्म होने लगा है ट्रंप का खौफ, क्या अब और नहीं टूटेगा बाजार?

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।