Get App

चढ़ने के मुकाबले गिरने वाले शेयरों की संख्या आखिर लगातार क्यों बढ़ रही है?

फरवरी लगातार तीसरा महीना है जब एडवान्स डेक्लाइन रेशियो 1 से नीचे है। यह बताता है कि इनवेस्टर्स में आत्मविश्वास की कमी है। वे स्टॉक मार्केट की चाल को लेकर आश्वस्त नहीं हैं। लार्जकैप स्टॉक्स के मुकाबले मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स पर ज्यादा दबाव है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Feb 27, 2025 पर 10:22 AM
चढ़ने के मुकाबले गिरने वाले शेयरों की संख्या आखिर लगातार क्यों बढ़ रही है?
सिर्फ फरवरी में ए/डी रेशियो 0.77 फीसदी गिरा है। यह मार्च 2020 के बाद सबसे कम ए/डी रेशियो है।

स्टॉक मार्केट का एक अहम डेटा निवेशकों के बीच डर बढ़ने का संकेत दे रहा है। एवरेज एडवान्स-टू-डेक्लाइन रेशियो गिरकर पांच साल के निचले स्तर पर आ गया है। मनीकंट्रोल के एनालिसिस से यह जानकारी मिली है। एडवान्स-टू-डेक्लाइन रेशियो यह बताता है कि मार्केट में चढ़ने वाले और गिरने वाले रेशियो का अनुपात क्या है। एनालिस्ट्स का मानना है कि ए/डी रेशियो में गिरावट की वजह बाजार की अनिश्चितता है। शॉर्ट-टर्म में बाजार थका हुआ दिख रहा है। सिर्फ फरवरी में ए/डी रेशियो 0.77 फीसदी गिरा है। यह मार्च 2020 के बाद सबसे कम ए/डी रेशियो है। तब यह रेशियो 0.72 पर पहुंच गया था। इसकी वजह कोरोना की वजह मार्केट में आई बिकवाली थी।

लगातार तीसरे महीने ए/डी रेशियो 1 से नीचे

यह लगातार तीसरा महीना है जब A/D रेशियो 1 से नीचे हैं। जनवरी में एवरेज रेशियो 0.9 था। दिसंबर में यह रेशियो 0.99 था। घटता A/D रेशियो इस बात का संकेत है कि ज्यादातर स्टॉक्स खासकर स्मॉल एंड मिड कैप स्टॉक्स में तेजी के मुकाबले गिरावट का रुख है। एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट (टेक्निकल) एस गांधी ने कहा, "ए/डी रेशियो में यह गिरावट मार्केट में बढ़ती अनिश्चितता का संकेत है। मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में कमजोरी है। इससे पता चलता है कि इनवेस्टर्स में सेंटिमेंट बेयरिश है। दूसरा, यह कि कम ए/डी रेशियो यह बताता है कि 'स्मार्ट मनी' या संस्थागत निवेश महंगे स्टॉक्स या कमजोर स्टॉक्स से इमर्जिंग मार्केट लीडर्स में जा रहा है।"

फरवरी में निफ्टी-सेंसेक्स में 4-4 फीसदी गिरावट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें