Get App

stock markets: इनवेस्टर्स को चिंता करने की जरूरत नहीं, मार्केट मौजूदा लेवल से ज्यादा नहीं गिरेगा

वाटरफील्ड एडवाइजर्स के विवेक राजारमन ने कहा कि मार्केट की वैल्यूएशन ठीक दिख रही है। प्राइस टू अर्निंग्स और प्राइस टू बुक्स दोनों ही लिहाज से मार्केट की वैल्यूएशन सही है। इसके अलावा इकोनॉमी की स्थिति अच्छी है। मार्केट में अच्छा निवेश आ रहा है। ऐसे में मार्केट के यहां से ज्यादा नीचे जाने की उम्मीद नहीं है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 07, 2025 पर 5:13 PM
stock markets: इनवेस्टर्स को चिंता करने की जरूरत नहीं, मार्केट मौजूदा लेवल से ज्यादा नहीं गिरेगा
हाल में स्टॉक मार्केट्स में रौनक लौटी है। निफ्टी फिर से 25000 के पार हो गया है। सेंसेक्स भी 82,000 से ऊपर चल रहा है।

पिछले कुछ सत्रों में इंडियन मार्केट में अच्छी तेजी देखने को मिली है। निफ्टी फिर से 25000 के पार हो गया है। सेंसेक्स भी 82,000 से ऊपर चल रहा है। इनवेस्टर्स को इस तेजी के बाद गिरावट का डर सता रहा है। इसकी वजह यह है कि पिछले कुछ महीनों में निफ्टी 25,000 के पार जाते ही गिरने लगता है। वाटरफील्ड एडवाइजर्स के विवेक राजारमन की मानें तो मार्केट में यहां से ज्यादा गिरावट का अनुमान नहीं है। मनीकंट्रोल से बातचीत में उन्होंने स्टॉक मार्केट और इनवेस्टमेंट के बारे में कई बातें बताईं।

मार्केट की वैल्यूएशन सही लेवल पर

राजारमन ने कहा कि मार्केट की वैल्यूएशन ठीक दिख रही है। प्राइस टू अर्निंग्स और प्राइस टू बुक्स दोनों ही लिहाज से मार्केट की वैल्यूएशन सही है। इसके अलावा इकोनॉमी की स्थिति अच्छी है। मार्केट में अच्छा निवेश आ रहा है। ऐसे में मार्केट के यहां से ज्यादा नीचे जाने की उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि चौथी तिमाही में अर्निंग्स ग्रोत 7.4 फीसदी रही है जो उम्मीद से ज्यादा है। इससे इकोनॉमी के रफ्तार में आने की क्षमता का पता चलता है। FY26 में ग्रोथ 6.3 से 6.8 फीसदी के बीच रह सकता है।

प्राइवेट बैंकों में अच्छी तेजी दिखी है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें