Get App

Stock Markets: शेयरों के हाई वैल्यूएशन को लेकर आप भी चिंतित हैं? तो प्रशांत जैन की यह एनालिसिस जान लीजिए

Prashant Jain : प्रशांत जैन का कहना है कि इनवेस्टर्स को हाई वैल्यूएशन की चिंता नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि निफ्टी 50 अपने 15 साल के औसत से ज्यादा है, इसके बावजूद लंबी अवधि के निवेशकों को चिंता नहीं करनी चाहिए

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Jul 18, 2025 पर 12:49 PM
Stock Markets: शेयरों के हाई वैल्यूएशन को लेकर आप भी चिंतित हैं? तो प्रशांत जैन की यह एनालिसिस जान लीजिए
दिग्गज फंड मैनेजर प्रशांत जैन ने कहा कि इंडिया में इनफ्लेशन काफी कम हो गया है। करेंट अकाउंट डेफिसिट काफी घटा है।

अप्रैल के लो लेवल के बाद इंडियन मार्केट्स में अच्छी रिकवरी दिखी थी। लेकिन, पिछले कुछ सत्रों से मार्केट फिर से गिर रहा है। इस गिरावट से इनवेस्टर्स निराश हैं। कई इनवेस्टर्स का मानना है कि इंडियन मार्केट्स की वैल्यूएशन ज्यादा है, जिससे फॉरेन इनवेस्टर्स बिकवाली कर रहे हैं। इससे बाजार गिर रहा है। अगर आपको भी लगता है कि इंडिया में स्टॉक्स की वैल्यूएशन ज्यादा लगती है तो आपको दिग्गज फंड मैनेजर प्रशांत जैन की एनालिसिस पर गौर करना चाहिए। जैन 3पी इनवेस्टमें मैनेजर्स की चीफ इनवेस्टमेंट अफसर हैं।

हाई वैल्यूएशन को लेकर चिंता नहीं

Prashant Jain का कहना है कि इनवेस्टर्स को हाई Valuations की चिंता नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि निफ्टी 50 अपने 15 साल के औसत से ज्यादा है, इसके बावजूद लंबी अवधि के निवेशकों को चिंता नहीं करनी चाहिए। अभी निफ्टी 50 में FY26 की अनुमानित अर्निंग्स के 22 गुना पर ट्रेडिंग हो रही है। यह निफ्टी 50 की 15 साल की औसत वैल्यूएशन से 29 फीसदी ज्यादा है। जैन ने यह भी बताया कि इनवेस्टर्स को वैल्यूएशन की चिंता क्यों नहीं करना चाहिए। उन्होंने इनवेस्टर्स के लिए जारी न्यूजलेटर में इस बारे में बताया है।

इन वजहों से मार्केट से अच्छी उम्मीद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें