Get App

Stock Markets Budget 2026: कल 1 फरवरी को शेयर बाजार में कारोबार की टाइमिंग क्या होगी?

स्टॉक एक्सचेंजों में हफ्ते में 5 दिन कामकाज होता है। शनिवार और रविवार को एक्सचेंज बंद रहते हैं। बीएसई और एनएसई ने कहा है कि 1 फरवरी को दोनों एक्सचेंज स्टैंडर्ड टाइमिंग के हिसाब से खुलेंगे और बंद होंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 31, 2026 पर 7:12 PM
Stock Markets Budget 2026: कल 1 फरवरी को शेयर बाजार में कारोबार की टाइमिंग क्या होगी?
28 जनवरी को संसद का बजट सत्र शुरू हुआ था। 29 जनवरी को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वेक्षण संसद में पेश किया।

शेयर बाजार कल यानी 1 फरवरी को खुलेंगे। 1 फरवरी को रविवार है। लेकिन, यूनियन बजट पेश होने की वजह से इस रविवार बीएसई और एनएसई खुले रहेंगे। 16 जनवरी को ही बीएसई और एनएसई ने इसका ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि यूनियन बजट पेश होने की वजह से स्टॉक्स एक्सचेंज 1 फरवरी को खुले रहेंगे।

 BSE, NSE क्या स्टैंडर्ड टाइमिंग के हिसाब से खुलेंगे?

स्टॉक एक्सचेंजों में हफ्ते में 5 दिन कामकाज होता है। शनिवार और रविवार को एक्सचेंज बंद रहते हैं। बीएसई और एनएसई ने कहा है कि 1 फरवरी को दोनों एक्सचेंज स्टैंडर्ड टाइमिंग के हिसाब से खुलेंगे और बंद होंगे। इसका मतलब है कि दोनों एक्सचेंज सुबह 9:15 से शाम 3:30 के बीच खुले रहेंगे।

बजट सत्र की शुरुआत किस तारीख को हुई थी?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें