Get App

Stock Markets Closing: निफ्टी 211 अंक उछला, सेंसेक्स में 753 प्वाइंट्स की तेजी, इन शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल

Stock Markets Closing: 21 अप्रैल को आई तेजी से बाजार छह हफ्तों के सबसे हाई लेवल पर पहुंच गया है। इस तेजी में बैंकिंग शेयरों का खास योगदान रहा। आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक जैसे दिग्गज बैंकिंग स्टॉक्स में तेजी दिखी

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Apr 21, 2026 पर 5:15 PM
Stock Markets Closing: निफ्टी 211 अंक उछला, सेंसेक्स में 753 प्वाइंट्स की तेजी, इन शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल
सुबह में बाजार मजबूती के साथ खुले। उसके बाद पूरे दिन बाजार में अच्छी खरीदारी से रौनक बनी रही।

Stock Markets Closing: भारतीय शेयर बाजार में 21 अप्रैल को शानदार तेजी दिखी। निफ्टी 211 अंक यानी 0.87 फीसदी चढ़कर 24,576 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स 0.96 फीसदी यानी 753 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 79,273 पर क्लोज हुआ। सुबह में बाजार मजबूती के साथ खुले। उसके बाद पूरे दिन बाजार में अच्छी खरीदारी से रौनक बनी रही। दोनों प्रमुख सूचकांक दिन के अपने हाई लेवल के करीब बंद हुए। इससे बाजार के सेंटीमेंट में इम्प्रूवमेंट का संकेत मिलता है।

छह हफ्तों के सबसे हाई लेवल पर बाजार

21 अप्रैल को आई तेजी से बाजार छह हफ्तों के सबसे हाई लेवल पर पहुंच गया है। इस तेजी में बैंकिंग शेयरों का खास योगदान रहा। आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक जैसे दिग्गज बैंकिंग स्टॉक्स में तेजी दिखी। हालांकि, छोटे-बड़े ज्यादातर शेयरों में तेजी दिखी। खास बात यह है कि ज्यादातर सेक्टर इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए।

इन शेयरों में सबसे ज्यादा आई तेजी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें