स्टॉक मार्केट्स ने इस साल निवेशकों को 21 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। अगर आपने 2024 की शुरुआत में निफ्टी 500 इंडेक्स में एक लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज आपका पैसा बढ़कर 1,21,300 रुपये हो गया होता। यह तब है, जब अक्टूबर और नवंबर में स्टॉक मार्केट में करेक्शन आया है। अगर यह करेक्शन नहीं आया होता तो मार्केट का रिटर्न और ज्यादा रहता। 21 फीसदी का रिटर्न कम नहीं है। यह दूसरे एसेट क्लास के 2024 के रिटर्न से ज्यादा है।
