Get App

Stock Market Fall: 2 दिन की तेजी के बाद बाजार लाल, सेंसेक्स 503 अंक तक लुढ़का; निवेशकों ने ₹1.57 लाख करोड़ गंवाए

Stock Market Fall: गुरुवार, 6 अगस्त को शेयर मार्केट बंद होने पर BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,94,94,539.903 करोड़ रुपये रहा था। शुक्रवार को मार्केट खुलने के कुछ वक्त के अंदर ही यह घटकर 4,93,36,740.32 करोड़ रुपये हो गया

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Aug 07, 2026 पर 11:11 AM
Stock Market Fall: 2 दिन की तेजी के बाद बाजार लाल, सेंसेक्स 503 अंक तक लुढ़का; निवेशकों ने ₹1.57 लाख करोड़ गंवाए
गुरुवार को सेंसेक्स 373.76 अंक या 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,954.76 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार में दो दिन की तेजी के बाद शुक्रवार, 7 अगस्त को गिरावट लौट आई। सेंसेक्स खुलने के कुछ पलों के अंदर ही पिछली क्लोजिंग से करीब 503 अंक तक लुढ़क गया। इस बीच BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप लगभग 1.57 लाख करोड़ रुपये घट गया। सेंसेक्स लाल निशान में 78,516.08 पर खुला और फिर देखते ही देखते 78,451.99 के लो तक गया। इसी तरह निफ्टी भी गिरावट के साथ 24,538.90 पर खुला और फिर ​पिछली क्लोजिंग से 107 अंक तक टूटकर 24,529.20 के लो तक गया।

गुरुवार, 6 अगस्त को शेयर मार्केट बंद होने पर BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,94,94,539.903 करोड़ रुपये रहा था। शुक्रवार को यह घटकर 4,93,36,740.32 करोड़ रुपये हो गया। यानि कि 1,57,799.583 करोड़ रुपये की कमी।

गुरुवार को कैसी रही थी बाजार की चाल

गुरुवार को सेंसेक्स 373.76 अंक या 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,954.76 पर बंद हुआ था। निफ्टी 11.35 अंक या 0.05 प्रतिशत बढ़कर 24,636 पर बंद हुआ था। कच्चे तेल के दाम में नरमी और रिलायंस इंडस्ट्रीज व आईसीआईसीआई बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में खरीद इस तेजी के पीछे प्रमुख कारण थे। बीएसई स्मॉलकैप सेलेक्ट सूचकांक 0.89 प्रतिशत चढ़ा, जबकि मिडकैप सेलेक्ट 0.14 प्रतिशत के लाभ में रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें