Stocks to Watch: आज 7 अगस्त को LIC, SBI, SCI, Alkem Labs समेत इन शेयरों पर नजर, दिख सकती है बड़ी उठापटक

Stocks to Watch: आज शुक्रवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, केयर रेटिंग्स, टाइटन कंपनी, ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, ऑयल इंडिया, BEML, NLC इंडिया समेत कई कंपनियों के तिमाही नतीजे जारी होने वाले हैं

अपडेटेड Aug 07, 2026 पर 8:57 AM
शुक्रवार को एक SME कंपनी फ्यूजन क्लासरूम एडुटेक की लिस्टिंग होने वाली है।

शुक्रवार, 7 अगस्त को कई शेयरों में तेज उतारचढ़ाव देखने को मिल सकता है। इनमें एसबीआई, ब्रिटानिया, शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, LIC, Alkem Labs, ओला इलेक्ट्रिक, टाइटन जैसे नाम प्रमुख हैं। इनमें से कुछ कंपनियों ने एक दिन पहले तिमाही रिजल्ट जारी किए थे। वहीं कुछ कंपनियों के नतीजे आज जारी होंगे। कुछ कंपनियां ऐसी भी हैं, जिन्होंने एक दिन पहले नई डील, कॉन्ट्रैक्ट या अन्य तरह के ​डेवलपमेंट्स की जानकारी दी थी।

इसके अलावा शुक्रवार को एक SME कंपनी की लिस्टिंग होने वाली है। साथ ही 40 से ज्यादा कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने वाले हैं। आइए डिटेल में जानते हैं किन प्रमुख शेयरों पर रहेगी नजर...

आज इन कंपनियों के नतीजे


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, केयर रेटिंग्स, टाइटन कंपनी, ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर, BEML, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, आइनॉक्स विंड, सेरा सैनिटरीवेयर, ज्योति CNC ऑटोमेशन, एंटरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस, JK टायर एंड इंडस्ट्रीज, हिताची एनर्जी इंडिया, केन्स टेक्नोलॉजी इंडिया, NLC इंडिया, ऑयल इंडिया, पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन, लेमन ट्री होटल्स, पावरिका।

8 अगस्त को ये कंपनियां जारी करेंगी रिजल्ट

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, एफल 3आई, अनंत राज, अपोलो माइक्रो सिस्टम्स, सेगल इंडिया, डेल्हीवरी, अकुम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स, मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज, एडवांस्ड एंजाइम टेक्नोलोजिज, अतुल ऑटो, ग्रीनपैनल इंडस्ट्रीज, जारो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एंड रिसर्च, पीएनसी इंफ्राटेक और टीवीएस इलेक्ट्रॉनिक्स।

इन शेयरों पर रहेगी खास नजर

Britannia Industries: अप्रैल-जून 2026 तिमाही (Q1) में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 13.6% बढ़कर 591.4 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू 8.2% बढ़कर 5,000 करोड़ रुपये रहा।

Shipping Corporation of India: Q1 में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 74.9% बढ़कर 619.3 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू 40.3% बढ़कर 1,846.6 करोड़ रुपये हो गया।

Siemens Energy India: जून 2026 तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 67.8% बढ़कर 440.9 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू 39.3% बढ़कर 2,485.6 करोड़ रुपये हो गया।

LIC: Q1 में स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 22.81% बढ़कर 13,492 करोड़ रुपये हो गया। नए बिजनेस की वैल्यू (VNB) 61.3% बढ़कर 3,136 करोड़ रुपये हो गई। VNB मार्जिन 15.4% से बढ़कर 22.9% पर पहुंच गया।

Apollo Tyres: Q1 में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 27 गुना बढ़कर ₹348.9 करोड़ रहा। रेवेन्यू 12.8% बढ़कर ₹7,397.8 करोड़ हो गया।

Vijaya Diagnostic Centre: Q1 में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 37.6% बढ़कर 53.1 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू 22.8% बढ़कर ₹231 करोड़ हो गया।

Premier Energies: Q1 में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 50.4% बढ़कर ₹463.1 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 35.3% बढ़कर ₹2,462.6 करोड़ हो गया।

Dabur India: कंपनी को US FDA से सिलवासा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के लिए एक वॉर्निंग लेटर मिला है। यह लेटर जून में जारी इंपोर्ट अलर्ट के सिलसिले में है। कंपनी के सुधारात्मक और निवारक कार्रवाई (CAPA) प्लान के बारे में और जानकारी मांगी गई है। मामला सिलवासा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के सिर्फ उस छोटे से हिस्से से जुड़ा है जो प्राइवेट-लेबल प्रोडक्ट्स के एक्सपोर्ट में शामिल है।

J Kumar Infraprojects: कंपनी को कर्नाटक हाउसिंग बोर्ड से ₹990.16 करोड़ का एक कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह एक इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की डिजाइनिंग, इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन और उससे जुड़े डेवलपमेंट वर्क्स के लिए है।

Alkem Laboratories: US फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने कंपनी की दमन फैसिलिटी में इंस्पेक्शन पूरा होने के बाद 7 ऑब्जर्वेशंस के साथ 'फॉर्म 483' जारी किया है। US हेल्थ रेगुलेटर ने अब फैसिलिटी के इंस्पेक्शन स्टेटस को 'ऑफिशियल एक्शन इंडिकेटेड' (OAI) के तौर पर क्लासिफाई किया है।

बल्क और ब्लॉक डील्स

Neuland Laboratories: HDFC म्यूचुअल फंड ने 139.32 करोड़ रुपये में 64,547 इक्विटी शेयर खरीदे हैं।

Clean Science and Technology: सुंदरम म्यूचुअल फंड ने 60.71 करोड़ रुपये में 7.88 लाख शेयर खरीदे हैं।

Orient Electric: निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड ने 44.5 करोड़ रुपये में 25 लाख शेयर खरीदे हैं।

Anand Rathi Wealth: प्रमोटर्स और प्रमोटर ग्रुप की कंपनियों- आनंद नंदकिशोर राठी, नवरतन मल गुप्ता (HUF) और जयपुर सिक्योरिटीज ने कुल 6.97 लाख शेयर 137.65 करोड़ रुपये में बेचे हैं। शेयर खरीदने वालों में K R फैमिली ट्रस्ट, हेमांग शाह फैमिली ट्रस्ट, मंजूश्री फिनकैप और फहीम सुल्तान अली शामिल रहे।

Shadowfax Technologies: प्राइवेट इक्विटी फंड TPG न्यूवेस्ट का हिस्सा, न्यूवेस्ट एशिया फंड IV (सिंगापुर) Pte ने 300.57 करोड़ रुपये में 1.25 करोड़ इक्विटी शेयर बेचे हैं। इस बीच, ऑक्सबो मास्टर फंड ने 69.32 लाख शेयर 166.51 करोड़ रुपये में खरीदे।

Apollo Pipes: प्रमोटर ध्रुव गुप्ता ने अतिरिक्त 2.7 लाख शेयर (0.61 प्रतिशत हिस्सेदारी) 14.47 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। इससे पहले बुधवार को ध्रुव गुप्ता ने 0.53 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी। मंगलवार को प्रमोटर एंटिटी S गुप्ता होल्डिंग ने 1 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी खरीदी थी।

KPIT Technologies: मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने 173.25 करोड़ रुपये में 27.5 लाख शेयर बेचे हैं।

CreditAccess Grameen: प्रमोटर क्रेडिटएक्सेस इंडिया B V ने 542.04 करोड़ रुपये में 36.57 लाख शेयर बेचे हैं। प्रमोटर द्वारा बेची गई पूरी हिस्सेदारी कुल 11 घरेलू और विदेशी संस्थागत निवेशकों ने खरीदी।

Indegene: ब्राइटन पार्क कैपिटल ने अपनी पूरी 8.73 प्रतिशत हिस्सेदारी 1,105 करोड़ रुपये में बेचकर बाहर निकलने का फैसला किया है। खरीदने वालों में 9 घरेलू और ग्लोबल इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर शामिल हैं। इन्होंने बेची गई पूरी हिस्सेदारी खरीद ली।

Asian Market Today: एशियाई बाजारों में गिरावट, कोस्पी, निक्केई 1.5% टूटा

SME लिस्टिंग

फ्यूजन क्लासरूम एडुटेक

आज ये शेयर करेंगे एक्स-डिविडेंड ट्रेड

मारुति सुजुकी इंडिया

KEC इंटरनेशनल

ABB इंडिया

एल्केम लैबोरेटरीज

IDFC फर्स्ट बैंक

इप्का लैबोरेटरीज

एमविल हेल्थ केयर

ग्रासिम इंडस्ट्रीज

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रांड्स

आरवी एनकॉन

BDH इंडस्ट्रीज

अरविंद फैशन्स

अवंती फीड्स

जयंत एग्रो ऑर्गेनिक्स

जाश गेजिंग टेक्नोलोजिज

चोलमंडलम फाइनेंशियल होल्डिंग्स

ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी

भगवती ऑटोकास्ट

लोढ़ा डेवलपर्स

मानबा फाइनेंस

BN राठी सिक्योरिटीज

चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन

Jtekt इंडिया

मुकंद

क्वेस कॉर्प

नेटवेब टेक्नोलोजिज इंडिया

नावा

PI इंडस्ट्रीज

शारदा क्रॉपकेम

सैजिलिटी

रुबिकॉन रिसर्च

सह्याद्रि इंडस्ट्रीज

यूनाइटेड ब्रुअरीज

वरोक इंजीनियरिंग

श्याम मेटालिक्स एंड एनर्जी

श्री दिनेश मिल्स

ट्यूब इनवेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया

स्टीलकास्ट

वीनस रेमेडीज

वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड

वंडरला हॉलिडेज

स्प्लिट के लिए ये शेयर करेगा एक्स-ट्रेड

JOJO

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।