Pharma Stocks: मुनाफा 10 गुना और रेवेन्यू डबल, जोश में आया फार्मा शेयर, 10% उछलकर पहुंचा रिकॉर्ड हाई पर

Pharma Stocks: इस फार्मा कंपनी का शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में 10 गुना से अधिक बढ़ा और रेवेन्यू दोगुना से अधिक हो गया तो आज इसका शेयरों ने जश्न मनाया। 10% से अधिक उछलकर शेयर रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गए। जानिए कंपनी के लिए जून तिमाही कैसी रही और इसके शेयर किस भाव तक ऊपर चढ़ सकते हैं

अपडेटेड Aug 06, 2026 पर 11:22 AM
कंसालिडेटेड लेवल पर Neuland Labs का जून 2026 तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 962.40% उछलकर ₹147.67 करोड़ पर पहुंच गया यानी कि कंपनी का मुनाफा 10 गुना से अधिक बढ़ गया।

Neuland Labs Shares: दिग्गज फार्मा कंपनी नियूलैंड लैब्स ने जून तिमाही के धमाकेदार कारोबारी नतीजे पेश किए तो इसके शेयरों ने आज जश्न मनाया। जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा 10 गुना से अधिक बढ़ा और रेवेन्यू दोगुना से अधिक हुआ तो शेयर भी 10% से ज्यादा उछलकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी के दम पर अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। फिलहाल बीएसई पर यह 9.04% की बढ़त के साथ ₹21770.00 पर है। इंट्रा-डे में यह 10.09% चढ़कर ₹21,980.00 तक पहुंच गया था।

Neuland Labs Q1 Results: खास बातें

कंसालिडेटेड लेवल पर नियूलैंड लैब्स का जून 2026 तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 962.40% उछलकर ₹147.67 करोड़ पर पहुंच गया यानी कि कंपनी का मुनाफा 10 गुना से अधिक बढ़ गया। इस दौरान ऑपरेशंस से कंपनी का रेवेन्यू दोगुना से अधिक स्पीड से 119.15% उछलकर ₹641.58 करोड़ पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग लेवल पर भी कंपनी का परफॉरमेंस दमदार रहा। जून तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का ईबीआईटीडीए 546% बढ़कर ₹34.5 करोड़ से ₹222.9 करोड़ पर पहुंच गया तो ईबीआईटीडीए मार्जिन भी 11.8% से उछलकर 34.7% पर पहुंच गया।


हालांकि तिमाही आधार पर इसका रेवेन्यू 17% और ऑपरेटिंग प्रॉफिट 27.5% कम हुआ और ईबीआईटीडीए मार्जिन भी 39.6% से नीचे आया। शुद्ध मुनाफा भी तिमाही आधार पर 30% घटा है। इसकी वजह सीडीएमओ बिजनेस में उतार-चढ़ाव है। मैनेजमेंट का कहना है कि जून 2026 तिमाही में कंपनी की ग्रोथ कस्टम मैन्युफैक्चरिंग और जेनेरिक ड्रग सेगमेंट की वजह से हुई।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल

नियूलैंड लैब्स के शेयरों ने निवेशकों की रॉकेट की स्पीड से ताबड़तोड़ कमाई कराई है। इसके शेयर 23 मार्च 2026 को बीएसई पर ₹11,500.00 के भाव पर थे जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से पांच महीने में यह 91.13% उछलकर आज 6 अगस्त 2026 को ₹21,980.00 पर पहुंच गया जोकि इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई लेवल है। मासिक आधार पर यह लगातार पांचवे महीने मजबूत हुआ है और इन पांच महीने में यह आज के इंट्रा-डे हाई के हिसाब से करीब 85% ऊपर चढ़ा है। आगे की बात करें तो इसे कवर करने वाले सभी चार एनालिस्ट्स ने इसे खरीदारी की रेटिंग दी है जिसमें सबसे अधिक ₹25,819 का टारगेट जेएम फाइनेंशियल ने फिक्स किया है।

लिस्ट होते ही अपर सर्किट, 25% प्रीमियम पर एंट्री के बाद और चढ़ा ₹96 का यह शेयर

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।