अगर स्टॉक मार्केट्स में गिरावट ने आपकी नींद उड़ा दी है तो आपको मधुसूदन केला की बातें ध्यान से सुनने की जरूरत है। केला मार्केट एक्सपर्ट हैं। उन्हें स्टॉक इनवेस्टमेंट का कई दशकों का अनुभव है। उन्होंने कहा है कि यह गिरावट अस्थायी है। इनवेस्टर्स को गिरावट के इस मौके का इस्तेमाल खरीदारी के लिए करना चाहिए। उन्होंने कहा कि निवेशकों को ऐसे स्टॉक्स खरीदने चाहिए जिनके कीमतों में ज्यादा गिरावट आई है। 28 अगस्त को लगातार तीसरे दिन मार्केट में बड़ी गिरावट आई।
