निफ्टी 50 ने कोविड के बाद से शानदार ग्रोथ दिखाई है। स्टॉक मार्केट्स के प्रमुख और दूसरे सूचकांकों में जबर्दस्त उछाल आया है। इससे निवेशकों को शेयरों में निवेश से खूब कमाई हुई है। पिछले चार सालों से इंडियन मार्केट में जारी बुल रन के पीछे कई वजहें हैं। सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च काफी बढ़ाया है। कंपनियों के प्रॉफिट की ग्रोथ अच्छी रही है। सरकार की पॉलिसी ग्रोथ को बढ़ावा देने वाली रही है। इनका असर स्टॉक मार्केट्स पर पड़ा है। इंडिया में स्टॉक मार्केट में लिस्टेड कंपनियों की वैल्यूएशन 400 लाख करोड़ के पार पहुंच गई है। पहली बार लिस्टेड कंपनियों की वैल्यूएनश इस लेवल पर पहुंची है।
