Get App

Stock Markets: सेंसेक्स-निफ्टी में 4 मार्च को बड़ी गिरावट के संकेत, कैसी होनी चाहिए आपकी इनवेस्टमेंट स्ट्रेटेजी?

3 मार्च को एशियाई शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सबसे ज्यादा गिरावट दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार में देखने को मिली। Kospi 7.81 फीसदी तक गिर गया। Samsung Electronics और SK Hynix जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयर करीब 10 फीसदी तक क्रैश कर गए

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Mar 03, 2026 पर 4:39 PM
Stock Markets: सेंसेक्स-निफ्टी में 4 मार्च को बड़ी गिरावट के संकेत, कैसी होनी चाहिए आपकी इनवेस्टमेंट स्ट्रेटेजी?
3 मार्च को दोपहर बाद गिफ्ट निफ्टी 593 प्वाइंट्स यानी 2.37 फीसदी गिरकर 24,399 पर था।

गिफ्ट निफ्टी 4 मार्च को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट का संकेत दे रहा है। 3 मार्च को होली के मौके पर शेयर बाजार में छुट्टी है। 2 मार्च को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों निफ्टी और सेंसेक्स में बड़ी गिरावट आई थी। इसकी वजह मिडिलईस्ट क्राइसिस है। अमेरिका-इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले शुरू किए थे। उसके बाद ईरान ने जवाबी हमले किए। इस लड़ाई की वजह से मध्यपूर्व में संकट गहरा गया है।

एशिआई शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट

3 मार्च को एशियाई शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सबसे ज्यादा गिरावट दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार में देखने को मिली। Kospi 7.81 फीसदी तक गिर गया। Samsung Electronics और SK Hynix जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयर करीब 10 फीसदी तक क्रैश कर गए। अगर लड़ाई लंबी चलती है तो दक्षिण कोरिया, भारत सहित दूसरे बाजारों में गिरावट बढ़ सकती है। दक्षिण कोरिया के बाजार इस साल 37 फीसदी चढ़ा है।

Gift Nifty में 3 मार्च को बड़ी गिरावट 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें