चीन के स्टॉक मार्केट्स में तेजी, मध्यपूर्व में तनाव और एफएंडओ के नए नियमों ने इंडियन स्टॉक मार्केट्स की हवा निकाल दी है। ऐसे में निवेशक उन स्टॉक्स में निवेश करना चाहते हैं, जिनमें रिस्क कम है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि उन कंपनियों के स्टॉक्स में निवेश करना सुरक्षित है, जिनके बिजनेस का फोकस घरेलू अर्थव्यवस्था पर है। ऐसी कंपनियों के शेयरों पर विदेश में बिगड़ते हालात का असर कम पड़ेगा। साथ ही निवेशकों को हर सेक्टर में ऐसी खास कंपनियों पर फोकस करना होगा, जिनमें मुश्किल वक्त में अच्छे प्रदर्शन की क्षमता है।
