Get App

क्या सितंबर में जारी रहेगी स्टॉक मार्केट में तेजी? जानिए बीते 10 सालों में मार्केट ने सितंबर में दिया है कितना रिटर्न

September Market trends: स्टॉक मार्केट्स के लिए अगस्त का महीना शानदार रहा। मार्केट के प्रमुख सूचकांक उतारचढ़ाव के बीच न सिर्फ लॉस की भरपाई करने में कामयाब रहे बल्कि नई ऊंचाई पर बंद हुए। निवेशकों के मन में बड़ा सवाल यह है कि क्या मार्केट की तेजी सितंबर में जारी रहेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 02, 2024 पर 5:48 PM
क्या सितंबर में जारी रहेगी स्टॉक मार्केट में तेजी? जानिए बीते 10 सालों में मार्केट ने सितंबर में दिया है कितना रिटर्न
2014 से अब तक सेंसेक्स ने सितंबर में 7 बार निगेटिव रिटर्न दिया है।

अगस्त में स्टॉक मार्केट में काफी उतारचढ़ाव के बावजूद सेंसेक्स नई ऊंचाई पर पहुंच गया। लगातार 12 सत्रों में आई तेजी से सेंसेक्स न सिर्फ गिरावट की भरपाई करने में कामयाब रहा बल्कि यह लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गया। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या सितंबर में स्टॉक मार्केट की यह तेजी जारी रहेगी? कई एनालिस्ट्स ने निवेशकों को हाई वैल्यूएशन से सतर्क किया है। पिछले कु समय से मार्केट की वैल्यूएशन को लेकर चिंता जताई जा रही है। पिछले 10 साल के ट्रेंड को देखा जाए तो सितंबर ने निवेशकों को निराश किया है।

सितंबर में 7 बार निगेटिव रिटर्न

2014 से अब तक सेंसेक्स (Sensex) ने सितंबर में 7 बार निगेटिव रिटर्न दिया है। इस दौरान एवरेज लॉस 0.74 फीसदी रहा है। 2023, 2021 और 2019 अपवाद के साल रहे हैं। इन तीन सालों में सेंसेक्स चढ़ा है। इसने 2023 में 1.5 फीसदी, 2021 में 2.7 फीसदी और 2019 में 3.6 फीसदी रिटर्न दिया है। अगर इस पॉजिटिव रिटर्न को हटा दिया जाए तो सितंबर में औसत लॉस 2.18 फीसदी रहा।

इंटरेस्ट रेट में कमी की उम्मीद के साथ शुरुआत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें