Stock of the Day: पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस का शेयर बना रॉकेट, क्या आपको निवेश करना चाहिए?

Stock of the Day: पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस का प्रदर्शन मार्च तिमाही में अच्छा रहा। सालाना आधार पर लोन बुक में 15% और रिटेल एसेट में 16% की मजबूत बढ़त दर्ज की गई। कंपनी के मुनाफे में 19% की शानदार ग्रोथ दिखी। इस दौरान ग्रॉस एनपीए (GNPA) और नेट एनपीए (NNPA) दोनों में सुधार हुआ

अपडेटेड Apr 21, 2026 पर 1:30 PM
Story continues below Advertisement
बीते एक महीने में यह शेयर करीब 31 फीसदी चढ़ा है।

Stock of the Day: पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों में 21 अप्रैल को तूफानी तेजी दिखी। इसकी वजह कंपनी के मार्च तिमाही के नतीजे हैं। अच्छे नतीजों से कंपनी के शेयर में करीब 8% की तेजी देखी गई। नए सीईओ के नेतृत्व में कंपनी की पहली तिमाही के प्रदर्शन और मैनेजमेंट की भविष्य की रणनीति ने निवेशकों और ब्रोकरेज हाउसों को काफी प्रभावित किया है।

मार्च तिमाही में शानदार प्रदर्शन

मार्च तिमाही में सालाना आधार पर पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस की लोन बुक में 15% और रिटेल एसेट में 16% की मजबूत बढ़त दर्ज की गई। कंपनी के मुनाफे में 19% की शानदार ग्रोथ देखी गई है। इस दौरान ग्रॉस एनपीए (GNPA) और नेट एनपीए (NNPA) दोनों में सुधार हुआ, जिससे कंपनी की क्रेडिट प्रोफाइल और मजबूत हुई है। सालाना आधार पर डिसबर्समेंट में 32% और तिमाही आधार पर 45% की जोरदार बढ़त रही।

रिटेल लोन ग्रोथ 20% रहने की उम्मीद


मैनेजमेंट ने वित्त वर्ष 2027 के लिए बहुत ही सकारात्मक नजरिया पेश किया है। उसने कहा है कि रिटेल लोन ग्रोथ 18% से 20% के बीच रह सकती है। कंपनी की लोन बुक का साइज ₹1 लाख करोड़ के पार जाने का अनुमान है। कंपनी की कैपिटल पोजीशन फिलहाल 27% के आसपास मजबूत बनी हुई है।

मॉर्गन स्टेनली ने दिया 1160 रुपये का टारगेट

ब्रोकरेज फर्म Morgan Stanley इस स्टॉक पर अपनी 'Overweight' रेटिंग बरकरार रखी है। उसने शेयर के लिए ₹1,160 का लक्ष्य (Target) दिया है। Motilal Oswal का मानना है कि प्रोविजंस राइट-बैक की वजह से अर्निंग्स उम्मीद से बेहतर रही हैं और तिमाही के दौरान प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा है।

यह भी पढ़ें: Defence Shares Prices: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की जर्मनी यात्रा से डिफेंस शेयरों को लगे पंख

शेयर में 8 फीसदी से ज्यादा की तेजी

21 अप्रैल की सुबह पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस का शेयर तेजी के साथ खुला। फिर, इसमें उछाल देखने को मिला। 1 बजे यह शेयर 8.08 फीसदी के उछाल के साथ 980 रुपये पर चल रहा था। बीते एक महीने में यह शेयर करीब 31 फीसदी चढ़ा है। यह हाउसिंग फाइनेंस कंपनी है, जिसमें पीएनबी बैंक की हिस्सेदारी है।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।