Hot stocks : बाजार में कंसोलीडेशन के बीच ये दो शेयर इसी हफ्ते करा सकते हैं बंपर कमाई, जानिए जोमैटो में क्या हो रणनीति
बाजार खरीदार और विक्रेता दोनों नियंत्रण के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में अगले कुछ दिनों के दौरान बाजार में कंसोलीडेशन की उम्मीद है। सुदीप का कहना है कि नेशनल एल्युमीनियम कंपनी ने डेली स्केल पर कंसोलीडेशन ब्रेकआउट दिया है। इस ब्रेकआउट की पुष्टि मजबूत वॉल्यूम से होती है
MoneyControl News
अपडेटेड Oct 21, 2024 पर 10:52 AM
Top pick:सुदीप का कहना है कि वीकली स्केल पर बॉम्बे डाइंग ने मजबूत वॉल्यूम के साथ-साथ कप पैटर्न ब्रेकआउट दिया है। इसके अलावा, इसने वीकली स्केल पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडल बनाई है
Share markets: बाजार में आज कमजोरी देखने को मिल रही है। निफ्टी 52 अंक यानी 0.21 फीसदी की कमजोरी के साथ 24800 के आसपास दिख रहा है। वहीं, सेंसेक्स 56 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरावट के साथ 81,168 के आसपास कारोबार कर रहा है। निफ्टी पर एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, विप्रो, एचडीएफसी लाइफ, बजाज ऑटो सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयरों में हैं। जबकि टाटा कंज्यूमर, कोटक महिंद्रा बैंक, बीपीसीएल, इंडसइंड बैंक और भारती एयरटेल सबसे ज्यादा नुकसान में हैं। मेटल, ऑयल एंड गैस, एफएमसीजी, ऑटो, मीडिया में 0.5-1 फीसदी की गिरावट के साथ सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।
अगले कुछ दिन बाजार में कंसोलीडेशन की उम्मीद
ऐसे में आइए जानने की कोशिश करते है कि आगे बाजार की चाल कैसी रह सकती है। एसबीआई सिक्योरिटीज के सुदीप शाह का कहना है कि उम्मीदों के मुताबिक ही पिछले हफ़्ते के पहले हिस्से में निफ्टी मिड कैप 100 और निफ्टी स्मॉल कैप 100 दोनों ने फ्रंटलाइन इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया। हालांकि, गुरुवार को फ्रंटलाइन और ब्रॉडर मार्केट में बिकवाली का दबाव देखने को मिला। खास बात ये है कि शुक्रवार को निफ्टी इंट्राडे बेसिस पर हेड एंड शोल्डर पैटर्न की नेकलाइन से कुछ समय के लिए नीचे फिसल गया, लेकिन सत्र के अंत तक इससे ऊपर बंद होने में कामयाब रहा।
शुक्रवार की रिकवरी मुख्य रूप से बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों के मजबूत योगदान के दम पर आई थी। बैंक निफ्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया था। निफ्टी के लिए शुक्रवार की रिकवरी ने लगातार दूसरे हफ्ते हाई-वेव जैसी कैंडल का निर्माण किया जो बाजार अनिश्चितता और अनिर्णय का संकेत है। यह पैटर्न बाजार की दिशा साफ न होने का संकेत है। बाजार खरीदार और विक्रेता दोनों नियंत्रण के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में अगले कुछ दिनों के दौरान बाजार में कंसोलीडेशन की उम्मीद है।
अहम स्तरों की बात करें तो 24,550-24,500 का जोन निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट के रूप में कार्य करेगा। 24,500 के स्तर से नीचे कोई भी गिरावट शॉर्ट टर्म में निफ्टी को 24,100 की तरफ ढ़केल सकती है। जबकि, ऊपर की ओर 25,000-25,050 का 50-डे ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) जोन इंडेक्स के लिए तत्काल रजिस्टेंस के रूप में कार्य करता दिखेगा।
शॉर्ट टर्म में बैंक निफ्टी में 53,600 का स्तर मुमकिन
इस पर सुदीप ने कहा कि बैंक निफ्टी ने पिछले हफ्ते फ्रंटलाइन इंडेक्सों से बेहतर प्रदर्शन किया है। इसमें लगभग 2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली । साथ ही, इसने वीकली स्केल पर एक बुलिश कैंडल बनाई है। सबसे खास बात यह है कि निफ्टी की तुलना में बैंक निफ्टी के रेशियो चार्ट ने एक कंसोलीडेशन ब्रेकआउट दिया है जो स्पष्ट रूप से बेहतर प्रदर्शन का संकेत है।
इस तेजी के साथ बैंक निफ्टी अपने 20 और 50-डे ईएमए स्तर से ऊपर बढ़ गया है। ये औसत ऊपर की ओर बढ़ने लगे हैं। इसके अलावा, डेली आरएसआई ने एक बुलिश क्रॉसओवर दिया है और यह बढ़त बनाए हुए है। ये तकनीकी फैक्टर संकेत दे रहे हैं कि बैंक निफ्टी आने वाले कैरोबारी सत्रों में तेजी जारी रखेगा।
बैंक निफ्टी के लिए अहम स्तरों की बात करें तो 52,300-52,400 का जोन इंडेक्स के लिए तत्काल रजिस्टेंस के रूप में कार्य करेगा क्योंकि इसके पिछले डाउनवर्ड रैली (54,467-50,194) का 50 फीसदी फिबोनाची रिट्रेसमेंट स्तर इस जेन में है स्थित है। 52,400 के स्तर से ऊपर जाकर मजबूती दिखाने पर 53,000 का तेज उछाल मुमकिन है। इसके बाद शॉर्ट टर्म में बैंक निफ्टी 53,600 तक पहुंच सकता है। नीचे की ओर, 51,150-51,050 का 100-डे ईएमए जोन इंडेक्स के लिए बड़े सपोर्ट का काम करेगा। वहीं, अगर इंडेक्स 51,050 के स्तर से नीचे फिसल जाता है तो फिर गिरावट बढ़ती दिखेगी।
इस हफ्ते के लिए सुदीप के दो पसंदीदा स्टॉक्स
नेशनल एल्युमीनियम कंपनी (National Aluminium Company)
सुदीप का कहना है कि नेशनल एल्युमीनियम कंपनी ने डेली स्केल पर कंसोलीडेशन ब्रेकआउट दिया है। इस ब्रेकआउट की पुष्टि मजबूत वॉल्यूम से होती है। चूंकि शेयर अब तक के उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रहा है, इसलिए सभी मूविंग एवरेज और मोमेंटम इंडीकेट शेयर में मजबूत तेजी का संकेत दे रहे हैं। आरएसआई रेंज शिफ्ट नियमों के मुताबिक डेली आरएसआई सुपर बुलिश जोन में है। ऐसे में इस स्टॉक को 224 रुपये के स्टॉप-लॉस के साथ 233-230 रुपये के रेंज में एक्युमुलेट करने की सलाह है। ऊपर की ओर, यह 245 रुपये का पहला टारगेट और इसके बाद शॉर्ट टर्म में 252 रुपये का अगला टारगेट हिट कर सकता है।
बॉम्बे डाइंग
सुदीप का कहना है कि वीकली स्केल पर बॉम्बे डाइंग ने मजबूत वॉल्यूम के साथ-साथ कप पैटर्न ब्रेकआउट दिया है। इसके अलावा, इसने वीकली स्केल पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडल बनाई है। मोमेंटम इंडीकेटर और ऑसिलेटर भी स्टॉक में मजबूत तेजी का संकेत दे रहे हैं। ऐस में इस स्टॉक में 241 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 250-248 रुपये के जोन में धीरे-धीरे किस्तों में खरीदारी (एक्युमुलेट करने की) की सलाह होगी। ऊपर की ओर इस स्टॉक में 261 रुपये का पहला टारगेट मिल सकता है। इसके बाद शॉर्ट टर्म में 270 रुपये का टारगेट भी मुमकिन है।
ज़ोमैटो पर सुदीप की राय
सुदीप का कहना है कि ज़ोमैटो ने 24 सितंबर, 2024 को बेयरिश इंगल्फिंग कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है और उसके बाद इसमें करेक्शन आना शुरू हो गया है। करेक्शन की इस अवधि के दौरान, यह अपने शॉर्ट टर्म 20 और 50-डे ईएमए स्तर से नीचे फिसल गया है। ये औसत कम होने लगे हैं,जो मंदी का संकेत है। इसके अलावा, डेली आरएसआई भी 40 अंक से नीचे फिसल गया है और यह गिरावट के मोड में है।
आगे इस स्टॉक के लिए 243-241 रुपये पर तत्काल सपोर्ट दिखा रहा है क्योंकि यह 100-डे ईएमए और पिछले स्विंग लो का संगम है। ऊपर की ओर, 273-275 रुपये का 20-डे ईएमए जोन इस स्टॉक के लिए तत्काल रजिस्टेंस के रूप में कार्य करेगा।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।