बाजार में निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी आई है। निफ्टी में नीचे से करीब 75 प्वाइंट का सुधार देखने को मिल रहा है। बैंक शेयरों में सुधार से बैंक निफ्टी में 300 प्वाइंट की रिकवरी हुआ। IT, फार्मा शेयरों से भी सहारा मिल रहा है। हालांकि मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में दबाव जारी है। ग्रैन्युल्स के हैदराबाद प्लांट को US FDA को 6 आपत्तियां मिली है। ग्रैन्युल्स का शेयर 3 परसेंट नीचे कारोबार कर रहा है। इस बीच सिटी की रिपोर्ट के बाद ल्यूपिन भी 3 परसेंट गिरा है। सिटी ने SELL रेटिंग के साथ 1,700 के लक्ष्य दिया है और ब्रोकरेज फर्म ने कहा कोर्ट में मामला होने से जेनेरिक के 2025 में लॉन्च में देरी हो सकती है। ऐसे में आज के Spotlight Stocks के तौर पर अनुज सिंघल को PI INDUSTRIES और PIDILITE का शेयर पसंद आ रहा है।
