Stock Radar: इंट्रा-डे में इन शेयरों से बनेगा फटाफट तगड़ा पैसा, F&O सेगमेंट में आने वाले हैं 45 नए मेहमान
Stock Radar: आज दो इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज हलचल दिख सकती है। गिफ्ट निफ्टी से रेड सिग्नल मिल रहे हैं यानी कि घरेलू स्टॉक मार्केट की गिरावट के साथ शुरुआत हो सकती है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो आज कुछ कंपनियों के नतीजे आएंगे तो कुछ के नतीजे बुधवार को ही आ चुके हैं। इनके अलावा कुछ में कॉरपोरेट एक्शन के चलते आज शेयरों में हलचल दिख सकती है
अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, अदाणी ग्रीन एनर्जी, एंजेल वन, यस बैंक और जोमैटो समेत 45 स्टॉक्स में 29 नवंबर से F&O की पोजिशंस ले सकेंगे।
Stock Radar: आज दो इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज हलचल दिख सकती है। गिफ्ट निफ्टी से रेड सिग्नल मिल रहे हैं यानी कि घरेलू स्टॉक मार्केट की गिरावट के साथ शुरुआत हो सकती है। एक कारोबारी दिन पहले यानी बुधवार 13 नवंबर को यानी आखिरी वीकली बैंक निफ्टी एक्सपायरी के दिन घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडिसेज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) 1-1 फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए थे। बुधवार को सेंसेक्स 1.25 फीसदी की गिरावट के साथ 77,690.95 और निफ्टी 1.36 फीसदी की गिरावट के साथ 23,559.05 पर बंद हुआ। अभी रिकॉर्ड हाई से ये 9.5 फीसदी से अधिक नीचे हैं।
पिछले महीने 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो आज कुछ कंपनियों के नतीजे आएंगे तो कुछ के नतीजे बुधवार को ही आ चुके हैं। इनके अलावा कुछ में कॉरपोरेट एक्शन के चलते आज शेयरों में हलचल दिख सकती है। यहां इन सभी के बारे में बताया जा रहा है।
आज इन कंपनियों के आएंगे नतीजे
स्विग्गी, हीरो मोटोकॉर्प, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, ब्रेनबीज सॉल्यूशंस (फर्स्टक्राई), होनासा कंज्यूमर (मामा अर्थ), ग्लेनमार्क फार्मा, इप्का लैबोरेटरीज, बजाज हेल्थकेयर, भारत डायनामिक्स, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, भारत फोर्ज, मुथूट फाइनेंस, अहलुवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स, अनुपम रसायन इंडिया, बालाजी अमाइनस, क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स, डिलीवरी, ईज़ी ट्रिप प्लानर्स, जीवीके पावर और इंफ्रा, आईटीआई, ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन, लेमन ट्री होटल्स, मेडी एसिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज, नजारा टेक्नोलॉजीज, और शोभा आज सितंबर तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।
इन कंपनियों के नतीजे जारी
Eicher Motors
सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर आयशर मोटर्स का कंसालिडेटेड मुनाफा 8.3% बढ़कर 1,100.3 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 3.6% उछलकर 4,263.1 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। EBITDA भी इस दौरान 0.05% उछलकर 1,087.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गया लेकिन मार्जिन 0.90 फीसदी गिरकर 25.5% पर आ गया।
Vodafone Idea
सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर वोडाफोन आइडिया का कंसालिडेटेड घाटा 6,432.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 7,175.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि इस दौरान रेवेन्यू 4% उछलकर 10,932.2 करोड़ रुपये और EBITDA इस दौरान 8.2% उछलकर 4,549.8 करोड़ रुपये और मार्जिन 1.60 फीसदी उछलकर 41.6% पर पहुंच गया। इस दौरान वोडा आइडिया का ARPU (प्रति यूजर औसतन रेवेन्यू) 7.8 फीसदी बढ़कर 166 रुपये पर पहुंच गया।
HEG
सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर एचईजी का कंसालिडेटेड मुनाफा 14.3% गिरकर 82.3 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 7.6% गिरकर 567.6 करोड़ रुपये पर आ गया।
Brigade Enterprises
सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर ब्रिगेड एंटरप्राइजेज का कंसालिडेटेड मुनाफा 10.9% गिरकर 119 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 21.5% गिरकर 1,072.2 करोड़ रुपये पर आ गया।
Lumax Auto Technologies
सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर ल्यूमैक्स ऑटो टेक का कंसालिडेटेड मुनाफा 56.5% बढ़कर 42.9 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 20.3% उछलकर 842.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
Apollo Tyres
सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर अपोलो टायर्स का कंसालिडेटेड मुनाफा 37.3% गिरकर 297.5 करोड़ रुपये पर आ गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 2.5% उछलकर 6,437 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
PI Industries
सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर पीआई इंडस्ट्रीज का कंसालिडेटेड मुनाफा 5.8% बढ़कर 508.2 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 4.9% उछलकर 2,221 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
Godrej Industries
सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर गोदरेज इंडस्ट्रीज का कंसालिडेटेड मुनाफा 229.5% बढ़कर 287.6 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 22% उछलकर 4,805 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
Deepak Nitrite
सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर दीपक नाइट्राइट का कंसालिडेटेड मुनाफा 5.3% गिरकर 194.2 करोड़ रुपये पर आ गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 14.3% उछलकर 2,032 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
Stocks To Watch: इन शेयरों पर भी रहेगी निगाहें
Varun Beverages
वरुण बेवरेजेज ने 13 नवंबर को अपना क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (QIP) इश्यू खोला है। इस इश्यू की फ्लोर प्राइस 594.56 रुपये प्रति शेयर है।
Tata Power Company
टाटा पावर की सहायक कंपनी टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी ने मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर में 126 मेगावाट की फ्लोटिंग सौर परियोजनाएं शुरू की हैं।
Inox Green Energy Services
आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज के बोर्ड ने कंपनी के बिजली निकासी कारोबार के डीमर्जर को मंजूरी दे दी है। इसके बाद यह कारोबार रेस्को ग्लोबल विंड सर्विसेज संभालेगी।
Cipla
सिप्ला को बेंगलुरु फैसिलिटी के निरीक्षण के बाद यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (यूएस एफडीए) से फॉर्म 483 में 8 टिप्पणियां मिली हैं। यह निरीक्षण 7 से 13 नवंबर तक बेंगलुरु के कन्यानगर में कंपनी की मैनुफैक्चरिंग फैसिलिटी में हुआ था।
बल्क डील्स
PNB Housing Finance
क्वालिटी इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स पीसीसी ने पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस की 9.43% हिस्सेदारी 939.42 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर 2,301.6 करोड़ रुपये में बेच दी। वहीं घिसालो मास्टर फंड एलपी, मॉर्गन स्टेनली और सोसाइटी जनरल-ओडीआई ने पीएनबी हाउसिंग की 6.82% हिस्सेदारी 939.3 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर 1,664.6 करोड़ रुपये में खरीद ली।
ACME Solar Holdings
मॉर्गन स्टेनली आईएफएससी फंड ने एसीएमई की 0.51% हिस्सेदारी 260.31 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर बेच दी है।
ब्लॉक डील्स
Trent
दिग्गज निवेशक सिद्धार्थ योग ने डोडोना होल्डिंग्स से 878.37 करोड़ रुपये में 6,495 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर ट्रेंट में 0.38% हिस्सेदारी खरीदी है।
आज की लिस्टिंग
बूपा ग्रुप और फेटल टोन एलएलपी के ज्वाइंट वेंचर निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के शेयरों की आज BSE और NSE पर लिस्टिंग है।
एक्स-डिविडेंड होने वाले शेयर
आज पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, ऑयल इंडिया, एप्टस वैल्यू हाउसिंग फाइनेंस इंडिया, अमारा राजा एनर्जी एंड मोबिलिटी, एस्ट्रल, कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, ग्रेटेक्स कॉरपोरेट सर्विसेज, इंडियन मेटल्स एंड फेरो अलॉयज, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC), केपी एनर्जी, केपी ग्रीन इंजीनियरिंग, केपीआई ग्रीन एनर्जी, नेशनल हाईवे इंफ्रा ट्रस्ट, पेज इंडस्ट्रीज, क्यूजीओ फाइनेंस और राइट्स के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे।।
रिजॉल्यूशन प्लान सस्पेंशन, स्प्लिट, राइट्स और बोनस की एक्स-डेट वाले स्टॉक्स
आज कार्नेशन इंटस्ट्रीज के शेयरों के रिजॉल्यूशन प्लान-सस्पेंशन की एक्स-डेट है। वहीं कॉनटिल इंडिया, जोस्ट्स इंजीनियरिंग, जेटीएल इंडस्ट्रीज के शेयरों के स्प्लिट की एक्स-डेट है। इसके साथ प्रधीन के शेयर एक्स-राइट्स और वर्थ इनवेस्टमेंट एंड ट्रेडिंग के शेयर एक्स-बोनस ट्रेड करेंगे।
F&O सेगमेंट में जुड़ने वाले नए स्टॉक्स
अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, अदाणी ग्रीन एनर्जी, एंजेल वन, एपीएल अपोलो ट्यूब्स, अदाणी टोटल गैस, बैंक ऑफ इंडिया, बीएसई, सीएएमएस, सीडीएसएल, सीईएससी, सीजी पावर, साइएंट, डेल्हीवरी, एवेन्यू सुपरमार्ट्स, एचएफसीएल, हुडको, इंडियन बैंक, आईआरबी इंफ्रा, आईआरएफसी, जियो फाइनेंशियल, जिंदल स्टेनलेस, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, कल्याण ज्वैलर्स, केईआई इंडस्ट्रीज, केपीआईटी टेक्नोलॉजीज, एलआईसी, मैक्रोटेक डेवलपर्स, मैक्स हेल्थकेयर, एनसीसी, एनएचपीसी, एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स नायका, ऑयल इंडिया, वन 97 कम्यूनिकेशंस पेटीएम, पीबी फिनटेक, पूनावाला फिनकॉर्प, प्रेस्टीज एस्टेट्स, एसजेवीएन, सोना बीएलडब्ल्यू, सुप्रीम इंडस्ट्रीज, टाटा एलेक्सी, ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स, यूनियन बैंक ऑफ भारत, वरुण बेवरेजेज, यस बैंक और जोमैटो समेत 45 स्टॉक्स में 29 नवंबर से F&O की पोजिशंस ले सकेंगे।
F&O बैन
आज जीएनएफसी, आरती इंडस्ट्रीज, आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, ग्रैन्यूल्स इंडिया और हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों में F&O की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।