Stock Radar: इन दो डेटा का खत्म होने वाला है इंतजार, इंट्रा-डे में ये शेयर कराएंगे तगड़ी कमाई
Stock Radar: अधिकतर वैश्विक मार्केट से दबावों के बीच गिफ्ट निफ्टी से भी रेड सिग्नल मिल रहे हैं। सेंसेक्स और निफ्टी 50 रिकॉर्ड हाई से अभी 6 फीसदी से अधिक नीचे हैं। निवेशकों का इंतजार फिलहाल दो अहम इकनॉमिक डेटा के आने पर है। इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो एक स्टॉक की लिस्टिंग के साथ-साथ कुछ में कॉरपोरेट एक्शन के चलते आज शेयरों में हलचल दिख सकती है
एक कारोबारी दिन पहले यानी 10 दिसंबर को सेंसेक्स 81,510.05 और निफ्टी 24,610.05 पर बंद हुआ था।
Stock Radar: अधिकतर वैश्विक मार्केट से दबावों के बीच गिफ्ट निफ्टी से भी रेड सिग्नल मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 लगभग फ्लैट बंद हुए थे। सेंसेक्स अभी 81,510.05 और निफ्टी 24,610.05 पर है और रिकॉर्ड हाई से ये 6 फीसदी से अधिक नीचे हैं। पिछले महीने 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था। निवेशकों का इंतजार फिलहाल दो अहम इकनॉमिक डेटा के आने पर है जिसमें से अमेरिकी कंज्यूमर प्राइस इनफ्लेशन (CPI) डेटा 11 दिसंबर और भारतीय सीपीआई डेटा 12 दिसंबर को आएगा।
इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो एक स्टॉक की लिस्टिंग के साथ-साथ कुछ में कॉरपोरेट एक्शन के चलते आज शेयरों में हलचल दिख सकती है। यहां इन सभी के बारे में बताया जा रहा है।
Stocks To Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें
Awfis Space Solutions
बिस्क (Bisque), लिंक इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट, और पीक XV पार्टनर्स ब्लॉक डील्स के जरिए ऑफिस स्पेस में 12.2% हिस्सेदारी बेच सकती हैं। CNBC-TV18 को सूत्रों के हवाले मिली जानकारी के मुताबिक इसका फ्लोर प्राइस ₹680 प्रति शेयर और डील साइज ₹583.4 करोड़ का हो सकता है।
Indian Overseas Bank (IOB)
इंडियन ओवरसीज बैंक को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से एक खुशखबरी मिली है कि एसेसमेंट वर्ष 2015-16 के लिए बैंक को ₹1,359.29 करोड़ (ब्याज मिलाकर) की राशि वापस मिलेगी।
HG Infra Engineering
एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग को मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवेज से ₹763.1 करोड़ का प्रोजेक्ट मिला है। यह प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश में नई घोषित की गई हाईव NH227B पर यूपी में बहुवन मदार मझा से जगन्नाथपुर तक दो लेन की सड़क को अपग्रेड करने और सुधारने से जुड़ा है।
LTIMindtree
एलटीआईमाइंडट्री ने एंटरप्राइज इनोवेशन को बढ़ावा देने और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट को एडवांस्ड एआई कैपेबिलिटीज से लैस कर बदलाव लाने के लिए गिटहब के साथ साझेदारी की है।
Saakshi Medtech and Panels
साक्षी मेडटेक एंड पैनल्स को महिंद्रा एंड महिंद्रा से EV पैनल्स की सप्लाई का ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर में तीन साल की गारंटी/वॉरंटी शामिल है। यह ऑर्डर करीब ₹250 करोड़ का है और इस पर पांच वर्षों में काम पूरा होगा।
Asian Granito India
एशियन ग्रनिटो इंडिया ने Klyn AGL के शेयरों को हासिल करने के लिए UK के शुद्ध निवेश एंड क्लाइन स्टोन (Shudh Investments and Klyn Stone) के साथ एक ज्वाइंट वेंचर कंपनी बनाने का एग्रीमेंट किया है। Klyn AGL इंग्लैंड और वेल्स में बड़े पोर्सलीन स्लैब्स, अलग-अलग प्रकार की टाइल्स और क्वार्ट्ज प्रोडक्ट्स के कारोबार में है।
Asian Paints
एलआईसी ने 1 जनवरी से 9 दिसंबर 2024 के बीच खुले बाजार में लेन-देन के जरिए एशियन पेंट्स में अपनी हिस्सेदारी 5% से बढ़ाकर 7.010% कर ली है।
Morepen Laboratories
मोरपेन लैब ने आधुनिक जीवनशैली के हिसाब से "LightLife" नामक एक वेट मैनेजमेंट प्रोग्राम लॉन्च किया है।
NTPC Green Energy
एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी की सब्सिडियरी एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी को ₹3.52 प्रति kWh के टैरिफ पर 500 MW सोलर पावर कैपेसिटी मिली है। इसमें 250 MW/1000 MWh की एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (ESS) भी लगाई जाएगी।
Ashiana Housing
आशियाना हाउसिंग की भिवाड़ी में स्थित इकाई ट्रीहाउस होटल क्लब एंड स्पा में 6 दिसंबर को GST खुफिया निदेशालय (DGGI) ने छापा मारा। इसके बाद कंपनी ने ₹1.5 करोड़ का अंतरिम भुगतान किया। DGGI ने पाया था कि फूड और बेवरेज बिलिंग पर गलत GST रेट के चलते GST देनदारी गलत तरीके से कैलकुलेट की गई थी।
Ujjivan Small Finance Bank
आरबीआई ने उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन के रूप में बानावर अनंतारामैया प्रभाकर की फिर से नियुक्ति को मंजूरी दी है, जो 23 नवम्बर 2024 से तीन साल के लिए काम संभालेंगे।
Asahi India Glass
असाही इंडिया ग्लास ने श्रीराम पिस्टन एंड रिंग्स की सब्सिडियरी एसपीआर इंजीनियस के साथ एक शेयर पर्चेज एग्रीमेंट किया है जिसके तहत यह TGPEL प्रिसिशन इंजीनियरिंग में अपनी 30% हिस्सेदारी ₹66 करोड़ में बेचेगी।
Hinduja Global Solutions
हिंदुजा ग्लोबल सॉल्यूशंस की सब्सिडियरी एचजीएस सीएक्स टेक ने अपनी पांच अमेरिकी सब्सिडियरीज- हिंदुजा ग्लोबल सॉल्यूशंस, एचजीएस डिजिटल, एचजीएस (यूएसए), एचजीएस कनाडा होल्डिंग्स और टेकलिंक इंटरनेशनल को अपने में मिलाने की मंजूरी दे दी है।
JSW Steel
जेएसडब्ल्यू स्टील को GST एंड सेंट्रल एक्साइज के कमिश्नर से बेलगावी डिवीजन से ₹64.5 करोड़ के जुर्माना का नोटिस मिला है। यह जुलाई 2017 से जुलाई 2019 के बीच कर्नाटक में माइनिंग राइट्स के लिए किए गए एडवांस और मंथली पेमेंट पर रिवर्स चार्ज मेकॅनिज्म के तहत जीएसटी नहीं चुकाने से जुड़ा है। कंपनी इस जुर्माने को चुनौती देने की योजना बना रही है।
Reliance Infrastructure
रिलायंस इंफ्रा का सब्सिडियरी रिलायंस वेलोसिटी ने एक नई इकाई रिलायंस EV Go बनाई है जो इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने, इनकी खरीद-बिक्री का काम करेगी।
बल्क डील्स
Syngene International
प्रमोटर बायोकॉन ने ₹686.14 करोड़ में सिंजीन में 1.98% हिस्सेदारी औसतन ₹857.68 प्रति शेयर के भाव पर बेच दी है।
Gateway Distriparks
विज्डोमट्री इंडिया अर्निंग्स फंड ने ₹25.7 करोड़ में गेटवे डिस्ट्रिपार्क्स में 0.58% हिस्सेदारी औसतन ₹87.9 प्रति शेयर के भाव पर खरीदी है।
India Pesticides
डेल्टा कैपिटल इनवेस्टमेंट-एफजेडसीओ ने ₹19.25 करोड़ में इंडिया पेस्टिसाइड्स में 0.88% हिस्सेदारी औसतन ₹190 प्रति शेयर के औसत भाव पर खरीदी है।
Jeena Sikho Lifecare
प्रमोटर मनीष गोवर ने ₹132.7 करोड़ में जीना सीखो लाइफकेयर में 2.3% हिस्सेदारी औसतन ₹2,314.11 प्रति शेयर के औसत भाव पर खरीदी है। वहीं सिक्स्टींथ स्ट्रीट एशियन जेम्स ने 115.6 करोड़ रुपये में 2,313 रुपये के भाव पर अतिरिक्त 2.01 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है।
Kothari Products
खत्री परफ्यूमर्स ने ₹10.57 करोड़ में कोठारी प्रोडक्ट्स में 2.13% हिस्सेदारी औसतन ₹166.63 प्रति शेयर के औसत भाव पर खरीदी है। इस बीच सत्व रियल एस्टेट और सत्व डेवलपर्स ने अपनी पूरी 2.13 फीसदी हिस्सेदारी ₹10.57 करोड़ में बेच दी है।
Mold-Tek Packaging
विज्डोमट्री इंडिया एक्स-स्टेट की एंटरप्राइजेज फंड ने ₹16.84 करोड़ में मोल्ड-टेक पैकेजिंग में 0.69% हिस्सेदारी औसतन ₹730.87 प्रति शेयर के भाव पर खरीदी है।
Tamil Nadu Newsprint & Papers
विज्डोमट्री इंडिया इनवेस्टमेंट पोर्टफोलियो इंक ने ₹6.53 करोड़ में तमिलनाडु न्यूजप्रिंट एंड पेपर्स में 0.51% हिस्सेदारी औसतन ₹182.55 प्रति शेयर के औसत भाव पर खरीदी है।
Utkarsh Small Finance Bank
विज्डोमट्री इंडिया अर्निंग्स फंड ने ₹21.06 करोड़ में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में 0.5% हिस्सेदारी औसतन ₹38.16 प्रति शेयर के भाव पर खरीदी है।
आज की लिस्टिंग
निसुस फाइनेंस सर्विसेज के शेयरों की आज एनएसई एसएमई पर लिस्टिंग है।
राइट्स की एक्स-डेट वाले स्टॉक
आज क्वासर इंडिया के शेयरों के राइट इश्यू की एक्स-डेट है।
F&O Ban
मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर, ग्रेन्यूल्स इंडिया, मणप्पुरम फाइनेंस, पीवीआर आईनॉक्स, आरबीएल बैंक के शेयरों में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।