Stock Radar: L&T और Hero समेत इन शेयरों में रहेगी हलचल, इंट्रा-डे में इन शेयरों से फटाफट कमाई का मौका
Stocks Radar: गिफ्ट निफ्टी आज घरेलू मार्केट में फ्लैट शुरुआत के संकेत दे रहा है। रिकॉर्ड हाई से अभी सेंसेक्स और निफ्टी करीब 7 फीसदी नीचे हैं। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो आज एक एसएमई की लिस्टिंग है तो कुछ में कॉरपोरेट एक्शन के चलते आज शेयरों में हलचल दिख सकती है। यहां इन सभी के बारे में बताया जा रहा है
पिछले महीने 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था।
Stock Radar: गिफ्ट निफ्टी आज घरेलू मार्केट में फ्लैट शुरुआत के संकेत दे रहा है। एक कारोबारी दिन पहले की बात करें तो बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने मार्केट को काफी ऊपर ले जाने की कोशिश की लेकिन ऑयल एंड गैस, टेलीकॉम और ऑटो स्टॉक्स की बिकवाली ने इस पर दबाव बनाया। इस रस्साकसी में अधिकतर तेजी गंवाकर सेंसेक्स 110.58 प्वाइंट्स यानी 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 80,956.33 और निफ्टी 0.04% यानी 10.30 प्वाइंट्स के मामूली उछाल के साथ 24,467.45 पर बंद हुआ। रिकॉर्ड हाई से अभी ये करीब 7 फीसदी नीचे हैं।
पिछले महीने 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो आज एक एसएमई की लिस्टिंग है तो कुछ में कॉरपोरेट एक्शन के चलते आज शेयरों में हलचल दिख सकती है। यहां इन सभी के बारे में बताया जा रहा है
Stocks To Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें
Indus Towers
वोडाफोन ग्रुप पीएलसी ने इंडस टावर्स में अपनी 3 फीसदी (7.92 करोड़ शेयर) हिस्सेदारी बेचने का योजना तैयार की है। इसके जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल $10.1 करोड़ डॉलर की बकाया देनदारी के निपटान में होगा। CNBC-TV18 के सूत्रों के मुताबिक वोडाफोन ग्रुप पीएलसी की कंपनियां ओमेगा टेलीकॉम होल्डिंग और उषा मार्टिन टेलीमैटिक्स इंडस टावर्स में अपनी हिस्सेदारी बेच सकती हैं। यह बिक्री ₹343-₹358 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हो सकती है, और ₹2,716.9 करोड़ से ₹2,835.8 करोड़ तक की बिक्री हो सकती है। इसी बीच इंडस टावर्स ने 4 दिसंबर को वोडाफोन प्रमोटर्स के कंपनी में गिरवी रखे 3.003% हिस्सेदारी को फ्री कर दिया है ताकि वे इन शेयरों की बिक्री कर सकें।
PG Electroplast
पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट ने 4 दिसंबर को क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) इश्यू खोला है। बोर्ड ने इसके लिए फ्लोर प्राइस 705.18 रुपये प्रति शेयर पर फिक्स किया है। CNBC-TV18 के सूत्रों के अनुसार QIP का आकार 1,500 करोड़ रुपये तक हो सकता है। इसके पैसों का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरतों, कर्ज चुकाने और आम कॉर्पोरेट उद्देश्यों में किया जाएगा।
Bharat Forge
भारत फोर्ज ने 4 दिसंबर को क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) इश्यू खोला है। बोर्ड ने इसके लिए फ्लोर प्राइस 1,323.54 रुपये प्रति शेयर पर फिक्स किया है। CNBC-TV18 के सूत्रों के अनुसार यह इश्यू करीब 1,650 करोड़ रुपये तक हो सकता है।
Indraprastha Gas
इंद्रप्रस्थ गैस के बोर्ड की बैठक 10 दिसंबर को होगी, जिसमें बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर पर विचार किया जाएगा।
Torrent Pharmaceuticals
टॉरेंट फार्मा ने बोहिंगर इंगेलहाइम इंटरनेशनल जीएमबीएच (BI) से तीन एंटी-डायबिटीज ब्रांड्स - Cospiaq (एम्पाग्लिफ्लोजिन), Cospiaq Met (एम्पाग्लिफ्लोजिन + मेटफॉर्मिन), और Xilingio (एम्पाग्लिफ्लोजिन + लिनाग्लिप्टिन) खरीदने के लिए एक एग्रीमेंट किया है। यह अधिग्रहण मार्च 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है। कंपनी इन ब्रांडों की 2022 से मार्केटिंग कर रही है।
Dynamic Services & Security
डाएनेमिक सर्विसेज एंड सिक्योरिटी को महाराष्ट्र सरकार से रायगढ़ में 1,800 मेगावॉट के सोलर पीवी पैनल बनाने के लिए एक मेगा प्रोजेक्ट का ऑफर मिला है। कंपनी इस प्रोजेक्ट में 1,080 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
Larsen & Toubro
लार्सन एंड टुब्रो ने E2E Networks में 15% हिस्सेदारी खरीद ली है। अब E2E Networks के प्रमोटर्स से 6% का सेकंडरी अधिग्रहण 30 मई 2025 से पहले पूरा होने की उम्मीद है।
Mastek
मास्टेक के ग्लोबल चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर अरुण अग्रवाल ने 3 दिसंबर से इस्तीफा दे दिया है।
Bondada Engineering
बोंडाडा इंजीनियरिंग को बिहार रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी से 108.9 करोड़ रुपये का एक ऑर्डर मिला है। इसमें कंपनी को बिहार में मुख्यमंत्री ग्रामीण सौर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत बिजली के मौजूदा खंभों पर स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट सिस्टम के लिए रिमोट मॉनिटरिंग सिस्टम की डिजाइन, सप्लाई और इंस्टॉलेशन का काम करना है।
Gallantt Ispat
राज्य सरकारों की औद्योगिक प्रोत्साहन नीतियों के तहत गैलैंट इस्पात को स्टेट गुड्स एंड सर्विसेज (SGST) के पेमेंट को लेकर 80.45 करोड़ रुपये वापस मिला है।
Force Motors
फोर्स मोटर्स की पिछले महीने सेल्स 1,885 यूनिट्स की रही जो सालाना आधार पर महज 0.05% अधिक है। घरेलू बिक्री में 12.4% की वृद्धि हुई है, जबकि निर्यात में 56% की गिरावट आई है।
Hero MotoCorp
हीरो मोटोकॉर्प ने VIDA V2 सीरीज के तीन वेरिएंट - PRO, PLUS, और LITE लॉन्च किए हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 96,000 रुपये है।
Mazagon Dock Shipbuilders
मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स उन रिपोर्ट्स पर स्पष्टीकरण जारी किया है जिसमें प्रोजेक्ट 75 के तहत स्कॉर्पीन श्रेणी की तीन अतिरिक्त पनडुब्बियों का जिक्र था। कंपनी ने कहा कि अभी इस प्रोजेक्ट पर बातचीत चल ही रही है।
Suraj Estate Developers
सूरज एस्टेट डेवलपर्स की सब्सिडियरी आइकॉनिक प्रॉपर्टी डेवलपर्स ने मुंबई के माहिम में 1,464 वर्ग मीटर के एक प्लॉट को 101 करोड़ रुपये में खरीदा है। कंपनी वहां एक कॉमर्शियल बिल्डिंग तैयार करेगी जिसकी अनुमानित ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू 525 करोड़ रुपये है।
HT Media
नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने एचटी मोबाइल सॉल्यूशंस को एचटी मीडिया में विलय को मंजूरी दे दी है।
Technopack Polymers
टेक्नोपैक पॉलीमर्स के बोर्ड ने एक शेयर पर एक बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दे दी है।
Vimta Labs
विम्टा लैब्स के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर राम नराहाई नायडू डोड्डा ने इस्तीफा दे दिया है जो 10 दिसंबर से प्रभावी होगा।
Muthoot Microfin
केरल स्थित माइक्रोफाइनेंस इंस्टीट्यूशन मुथूट माइक्रोफिन ने आय जेनेरेट करने वाले लोन के लिए रेट में 25 बेसिस प्वाइंट्स और थर्ड-पार्टी प्रोडक्ट लोन्स के लिए 125 बेसिस प्वाइंट्स की कटौती की है।
ब्लॉक डील्स
Marathon Nextgen Realty
साल्टोरो अल्फा एलपी ने मैराथन नेक्स्टजेन रियल्टी में 0.33% हिस्सेदारी औसतन 591.5 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर कॉप्थाल मॉरीशस इनवेस्टमेंट से खरीदी है।
Ratnamani Metals & Tubes
एसबीआई म्यूचुअल फंड ने 251.8 करोड़ रुपये में रतनमणि मेटल्स में 3,335 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर 1.07% हिस्सेदारी खरीदी है। इस भाव पर टाटा म्यूचुअल फंड ने भी 10 करोड़ रुपये में 0.04% हिस्सेदारी खरीदी है। वहीं नालंदा इंडिया फंड ने इसी भाव पर 261.8 करोड़ रुपये में 1.1% हिस्सेदारी बेची है।
आज की लिस्टिंग
Agarwal Toughened Glass India
अग्रवाल टफेन्ड ग्लास इंडिया के शेयरों की आज एनएसई एसएमई पर लिस्टिंग है।
राइट्स की एक्स-डेट वाले स्टॉक
आज ऐस सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट्स के शेयरों के राइट्स की एक्स-डेट है।
F&O Ban
ग्रैन्यूल्स इंडिया, मणप्पुरम फाइनेंस और आरबीएल बैंक में आज एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।