Stock Radar: महाराष्ट्र चुनाव में महायुति की धमाकेदार जीत बरसाएगी पैसा, इंट्रा-डे में ये शेयर मचाएंगे धमाल
Stock Radar: महाराष्ट्र में बीजेपी की अगुवाई में महायुति की बंपर जीत से इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू स्टॉक मार्केट की धमाकेदार शुरुआत हो सकती है। गिफ्टी से सेंसेक्स-निफ्टी के गैप अप खुलने के चांसेज दिख रहे हैं। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो आज कुछ कंपनियों के नतीजे आएंगे। इनके अलावा कुछ में कॉरपोरेट एक्शन के चलते आज शेयरों में हलचल दिख सकती है
एसीएमई सोलर होल्डिंग्स, निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी, सैगिलिटी इंडिया, और जैनेक्स आमकोल आज सितंबर तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।
Stock Radar: महाराष्ट्र में बीजेपी की अगुवाई में महायुति की बंपर जीत से इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू स्टॉक मार्केट की धमाकेदार शुरुआत हो सकती है। गिफ्टी से सेंसेक्स-निफ्टी के गैप अप खुलने के चांसेज दिख रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले यानी 22 नवंबर को सेंसेक्स 79,117.11 और निफ्टी 23,907.25 पर बंद हुआ था। अभी रिकॉर्ड हाई से ये करीब 8 फीसदी नीचे हैं। पिछले महीने 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो आज कुछ कंपनियों के नतीजे आएंगे। इनके अलावा कुछ में कॉरपोरेट एक्शन के चलते आज शेयरों में हलचल दिख सकती है। यहां इन सभी के बारे में बताया जा रहा है।
आज इन कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे
एसीएमई सोलर होल्डिंग्स, निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी, सैगिलिटी इंडिया, और जैनेक्स आमकोल आज सितंबर तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।
Stocks To Watch: इन शेयरों पर भी रहेगी निगाहें
Alembic Pharmaceuticals
अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (US FDA) ने एलेम्बिक फार्मा के गुजरात के जारोड में स्थित सॉलिड ओरल फॉर्मूलेशन फैसिलिटी (F-4) के लिए प्रोजीसर से जुड़े पांच ऑब्जर्वेशंस के साथ फॉर्म 483 जारी किया है। अमेरिकी नियामक ने इसका निरीक्षण 14 नवंबर से 22 नवंबर के बीच किया था।
Zomato
जोमैटो को अपने शेयरधारकों से QIP के जरिए 8,500 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा 23 दिसंबर से यह बीएसई सेंसेक्स पर जेएसडब्ल्यू स्टील की जगह लेगी।
Aurobindo Pharma
औरोबिंदो फार्मा की US सब्सिडियरी औरोबिंदो फार्मा यूएसए इंक ने सांस जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए प्रोडक्ट्स के डेवलपमेंट और कॉमर्शियलाइजेशन को लेकर एक वैश्विक फार्मा प्रमुख के साथ साझेदारी और लाइसेंस एग्रीमेंट किया है।
Escorts Kubota
एस्कॉर्ट्स क्यूबोटा की सब्सिडियरी एस्कॉर्ट्स क्यूबोटा फाइनेंस 26 नवंबर से एक एनबीएफसी के रूप में कारोबार शुरू करने की योजना बना रही है, जिसमें पब्लिक डिपॉजिट नहीं लिए जाएंगे।
HG Infra Engineering
एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग को एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम से देश में 500 MW/1000 MWh का स्टैंडअलोन बैटरी एनर्जी स्टोरेस सिस्टम सेटअप करने के लिए लेटर ऑफ अवार्ड मिला है। इसका टैरिफ प्रति मेगावॉट 2.38 लाख रुपये प्रति महीने फिक्स किया जा चुका है।
VST Industries
वीएसटी इंडस्ट्रीज ने हैदराबाद के बंजारा हिल्स में सभी निर्माण के साथ 2.7 एकड़ जमीन और अपनी अचल संपत्ति विन्स बॉयोप्रोडक्ट्स (ViNS Bioproducts) को 101.7 करोड़ रुपये में बेच दिया है।
Rail Vikas Nigam
ज्वाइंट वेंचर RVNL-SCPL को ईस्टर्न रेलवे से 837.67 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का लेटर ऑफ अवार्ड मिला है।
Jyoti Structures
ज्योति स्ट्रक्चर्स को राइट्स इश्यू के जरिए 500 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बोर्ड की मंजूरी मिल गई है।
Central Bank of India
आरबीआई ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को FGIICL और FGILICL के तहत जनरली ग्रुप के साथ ज्वाइंट वेंचर के जरिए बीमा कारोबार में एंट्री की मंजूरी दी है। अभी इस पर बीमा नियामक इरडा की मंजूरी लेनी है।
Akzo Nobel India
एक्जो नोबेल इंडिया के बोर्ड ने सीमित उपयोग या कारोबारी गतिविधियों के लिए नॉन-प्रोडक्टिव की अचल संपत्तियों को बेचने की मंजूरी दे दी है।
Prakash Industries
प्रकाश इंडस्ट्रीज को छत्तीसगढ़ सरकार से अपने भास्करपारा कॉमर्शियल कोल माइन्स के लिए 30 वर्षों के लिए खनन पट्टा मिला है। कंपनी अगले महीने ओवरबर्डन हटाने की प्रक्रिया शुरू करेगी, और कोल एक्सटर्शन अगले तिमाही में शुरू होने की उम्मीद है।
RITES
राइट्स को नॉर्थईस्ट फ्रंटियर से लुमडिंग डिवीजन के LMG-BPB सेक्शन के रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन के काम के लिए 531.77 करोड़ रुपये का रिवाइज्ड एस्टीमेट मिला है जो पहले 288.44 करोड़ रुपये का था।
Sterlite Technologies
स्टर्लाइट टेक्नोलॉजीज ने राहुल पुरी को अपने ऑप्टिकल नेटवर्किंग व्यवसाय के सीईओ के रूप में नियुक्त किया है। वह कंपनी के एमडी अंकित अग्रवाल को रिपोर्ट करेंगे।
Jagsonpal Pharmaceuticals
जैगसनपाल फार्मास्युटिकल्स के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) अशिष लाखोटिया ने इस्तीफा दे दिया है जो 22 जनवरी से प्रभावी होगा।
India Grid Trust
इंडिया ग्रिड ट्रस्ट की सब्सिडियरी इंडियाग्रिड 2 को एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम से राजस्थान में ऑन-डिमांड यूजेज के लिए 250 MW/500 MWh की बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम सेटअप करने के लिए ‘लेटर ऑफ इंटेंट/लेटर ऑफ अवार्ड’ मिला है।
BSE F&O segment: बीएसई के एफएंडओ सेगमेंट में नए स्टॉक्स
बीएसई ने 13 दिसंबर से जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, एलआईसी, नायका, पेटीएम, जोमैटो, लोढ़ा, अदाणी ग्रीन एनर्जी, डेल्हीवरी, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, एंजेल वन, कैम्स, इंडियन बैंक और आईआरएफसी समेत 43 सिक्योरिटीज को इक्विटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में जोड़ा है।
बल्क डील्स
Shree Pushkar Chemicals & Fertilisers
मैपल लीफ ट्रेडिंग एंड सर्विसेज ने इंडिया मैक्स इन्वेस्टमेंट फंड की श्री पुष्कर केमिकल्स & फर्टिलाइजर्स में पूरी 1.32% हिस्सेदारी 267 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर खरीद लिया।
Ashapura Minechem
कॉप्थॉल मॉरीशस इन्वेस्टमेंट ने आशापुरा माइनकेम में अपनी पूरी 1.25% हिस्सेदारी 249.1 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर साल्टोरो अल्फा एलपी को बेच दी।
Protean eGov Technologies
डिस्कवरी ग्लोबल अपॉर्चुनिटी मॉरीशस ने 43.2 करोड़ रुपये प्रोटीन की 0.6% हिस्सेदारी 1,728.2 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर खरीदी है।
एक्स-डिविडेंड के साथ-साथ रिजॉल्यूशन प्लान-सस्पेंशन और बोनस की एक्स-डेट वाले स्टॉक्स
पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन, बलरामपुर चीनी मिल्स, ईपीएल, एल्टियस टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के शेयर आज एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। वहीं ऑटोपाल इंडस्ट्रीज के शेयरों के लिए आज रिजॉल्यूशन प्लान-सस्पेंशन की एक्स-डेट है तो शक्ति पम्प्स के लिए बोनस की एक्स-डेट।
F&O Ban
आरती इंडस्ट्रीज, अदाणी एंटरप्राइजेज, जीएनएफसी, ग्रैन्यूल्स इंडिया, हिंदुस्तान कॉपर, इंद्रप्रस्थ गैस, नेशनल एल्युमीनियम कंपनी में आज F&O की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।