Get App

Stock Split: 10 छोटे टुकड़ों में बंट जाएगा शेयर, कंपनी ने किया ऐलान, 5% उछला भाव

Stock Split: आईटी और क्लाउड कंप्यूटिंग सेक्टर की कंपनी ई2ई नेटवर्क्स लिमिटेड (E2E Networks Ltd) के शेयरों में मंगलवार, 21 अप्रैल को जोरदार हलचल देखने को मिली। कंपनी के बोर्ड की ओर से स्टॉक स्प्लिट के ऐलान के बाद शेयर में करीब 5% तक की तेजी दर्ज की गई

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Apr 21, 2026 पर 10:45 AM
Stock Split: 10 छोटे टुकड़ों में बंट जाएगा शेयर, कंपनी ने किया ऐलान, 5% उछला भाव
Stock Split: कंपनी ने 1 जनवरी 2000 के बाद पहली बार अपने शेयर की फेस वैल्यू में बदलाव किया है

Stock Split: आईटी और क्लाउड कंप्यूटिंग सेक्टर की कंपनी ई2ई नेटवर्क्स लिमिटेड (E2E Networks Ltd) के शेयरों में मंगलवार, 21 अप्रैल को जोरदार हलचल देखने को मिली। कंपनी के बोर्ड की ओर से स्टॉक स्प्लिट के ऐलान के बाद शेयर में करीब 5% तक की तेजी दर्ज की गई।

1:10 के अनुपात में होगा स्टॉक स्प्लिट

कंपनी ने अपने शेयर को छोटे हिस्सों में बांटने का फैसला किया है। बोर्ड ने 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर को 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटने के फैसले को मंजूरी दी है। यानी यह स्टॉक स्प्लिट 1:10 के अनुपात में होगा।

हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है, जिसे बाद में घोषित किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें