Stock Split: 5 हिस्सों में टूटेगा इस स्मॉलकैप कंपनी का शेयर, रिकॉर्ड डेट के ऐलान पर 9% उछल गए भाव

Stock Split: बीएसई पर लिस्टेड यह स्मॉलकैप कंपनी अपने सेगमेंट में देश की सबसे बड़ी कंपनी है। मई में इसने अपने शेयरों को पांच हिस्से में तोड़ने का फैसला किया था। अब इसने रिकॉर्ड डेट का ऐलान किया तो शेयर आज रॉकेट बन गए। इंट्रा-डे में यह 9 फीसदी से अधिक उछल गए। जानिए यह कौन सा स्टॉक है और स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट क्या फिक्स किया गया है?

अपडेटेड Aug 20, 2024 पर 4:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पिछले साल 21 अगस्त 2023 को Andhra Paper के शेयर एक साल के निचले स्तर 430 रुपये पर थे। इस निचले स्तर से 2 ही महीने में यह करीब 57 फीसदी उछलकर 11 अक्टूबर 2023 को 675 रुपये पर पहुंच गया। हालांकि शेयरों की तेजी यहीं थम गई और उतार-चढ़ाव के साथ फिलहाल यह 17 फीसदी से अधिक डाउनसाइड है।

Stock Split: पेपर और पल्प बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी आंध्रा पेपर के शेयरों ने निवेशकों की ताबड़तोड़ कमाई कराई है। पिछले साल 2 महीने में ही यह करीब 57 फीसदी उछलकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था लेकिन फिर तेजी पर विराम लग गया और इस रिकॉर्ड हाई से यह फिलहाल 17 फीसदी से अधिक डाउनसाइड है। हालांकि आज की बात करें तो इंट्रा-डे में यह 9 फीसदी से अधिक उछल गया। इस तेजी की वजह स्टॉक स्प्लिट के रिकॉर्ड डेट का ऐलान है जिसके तहत शेयर पांच हिस्सों में टूट जाएंगे। आज BSE पर यह 4.64 फीसदी की बढ़त के साथ 555.00 रुपये पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 9.37 फीसदी के उछाल के साथ 580.10 रुपये के भाव तक पहुंच गया था।

Andhra Paper के स्टॉक स्प्लिट के लिए क्या है रिकॉर्ड डेट

आंध्रा पेपर के स्टॉक स्प्लिट के लिए मई में ही फैसला हो गया था। 14 मई को इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयरों को 5:1 के रेश्यो यानी 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयरों में बांटने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इस स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट 11 सितंबर 2024 का फिक्स किया गया है। इस रिकॉर्ड डेट के बारे में कंपनी ने 19 अगस्त को एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी थी। इससे पहले कंपनी वित्त वर्ष 2024 के लिए हर शेयर पर 10 रुपये का डिविडेंड बांट चुकी है।


आंध्रा पेपर की कैसी है कारोबारी सेहत?

चालू वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2024 में कंपनी के रेवेन्यू और मुनाफे में तेज गिरावट आई। जून तिमाही में इसका नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 77 फीसदी गिरकर 27.68 करोड़ रुपये पर आ गया। इस दौरान ऑपरेशनल रेवेन्यू भी करीब 34 फीसदी फिसलकर 315.89 करोड़ रुपये पर आ गया। अब शेयरों की बात करें तो पिछले साल 21 अगस्त 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 430 रुपये पर था। इस निचले स्तर से 2 ही महीने में यह करीब 57 फीसदी उछलकर 11 अक्टूबर 2023 को 675 रुपये पर पहुंच गया। हालांकि शेयरों की तेजी यहीं थम गई और उतार-चढ़ाव के साथ फिलहाल यह 17 फीसदी से अधिक डाउनसाइड है।

IndusInd Bank के इस प्लान को RBI ने दी मंजूरी, शेयर बने रॉकेट, ब्रोकरेज का ये है रुझान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।