Get App

Stock Tips for April 2023: इस महीने इन 18 शेयरों में करें निवेश, होगी बंपर कमाई

Stock Tips for April 2023: अप्रैल महीने में भी निवेशकों के लिए अच्छी कमाई के मौके नजर आ रहे हैं। एक्सपर्ट्स ने टेक्निकल और डेरिवेटिव्स एनालिस्ट ने कुछ सेक्टर और स्टॉक्स सुझाए हैं। इन पर दांव लगाकर शानदार कमाई कर सकते हैं। ऐसे में आपको अपने पोर्टफोलियो में कुछ शेयरों का इजाफा करना पड़ सकता है। चेक कीजिए कि आपके पोर्टफोलियो में ये शेयर शामिल हैं या नहीं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 02, 2023 पर 10:20 AM
Stock Tips for April 2023: इस महीने इन 18 शेयरों में करें निवेश, होगी बंपर कमाई
डिफेंस सेक्टर में HAL (हिंदुस्तान ऐरोनॉटि्स), भारत डायनमिक्स और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स बेहतर दिख रहे हैं

Stock Tips for April 2023:  पिछले मार्च महीने में निफ्टी 50 (Nifty 50) ने औसतन 1.94 फीसदी रिटर्न दिया। निफ्टी करीब 56 फीसदी बार ग्रीन जोन में बंद हुआ है। अब अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है। निवेशक अगर इस महीने भी बेहतर कमाई का जरिया ढूंढ रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ मदद कर सकते हैं। आशिका ग्रुप में इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के टेक्निकल और डेरिवेटिव्स एनालिस्ट विराज व्यास ने मनीकंट्रोल से इंटरव्यू में अगले महीने के लिए टॉप स्टॉक्स और सेक्टर्स भी सुझाए। उनका मानना है कि डिफेंस सेक्टर में HAL (हिंदुस्तान ऐरोनॉटि्स), भारत डायनमिक्स और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स बेहतर दिख रहे हैं।

Nifty जाएगा 18 हजार के पार ?

दिसंबर 2022 से निफ्टी 50 इंडेक्स में गिरावट का रुझान बना हुआ है। हालांकि विराज के मुताबिक हाल ही में लोअर लिमिट के आस-पास इसे दो जोन में तगड़ा सपोर्ट मिल रहा है। पहला तो 16800 पर जो वीकली चार्ट पर स्विंग लो है और दूसरा जुलाई 2022 का बुलिश गैप एरिया। स्विंग लो का मतलब ऐसा लो लेवल है जिसके तुरंत बाद दो हायर लो हो। वहीं बुलिश गैप ऐसी स्थिति है जब ओपनिंग लेवल पहले के कैंडलस्टिक के क्लोजिंग लेवल से ऊपर हो। यह आमतौर पर बुलिश ट्रेंड में बनता है।

विराज के मुताबिक चूंकि अप्रैल में मार्केट की सेहत अब तक ज्यादातर अच्छी गी रही है और चार्ट भी बेहतर संकेत दे रहे हैं तो निफ्टी 17600-17800 की रेंज में राहत महसूस कर सकता है। अगर इस लेवल को निफ्टी पार कर स्थिति बनाए रख सका तो आगे तेजी दिख सकती है। निफ्टी के साथ पॉजिटिव ये है कि एफआईआई का शॉर्ट पोजिशन 84 फीसदी के रिकॉर्ड हाई होने के बावजूद डीआईआई का लॉन्ग पोजिशन 87 फीसदी के रिकाई हाई पर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें