Metal Stocks: घरेलू ब्रोकरेज फर्म ICICI Securities का भारतीय मेटल कंपनियों पर पॉजिटिल रुझान बना हुआ है। एलुमिनियम सेक्टर में इसे सबसे अधिक NALCO (नेशनल एलुमिनियम कंपनी) पसंद है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की दूसरी पसंद हिंडालको (Hindalco) है। इसके अलावा ब्रोकरेज फर्म के वाइस प्रेसिडेंट विकास सिंह के मुताबिक इसके अलावा ₹235 के टारगेट प्राइस के साथ टाटा स्टील (Tata Steel) भी स्ट्रांग बाय बना हुआ है। विकास का मानना है कि आने वाली तिमाहियों में स्टील कंपनियों के मुनाफे में सुधार देखने को मिल सकता है।
Tata Steel क्यों है पसंद?
टाटा स्टील के कारोबारी नतीजे घरेलू मार्केट की उम्मीदों के मुताबिक रहे। हालांकि ब्रिटेन में कारोबारी सुस्ती के चलते यूरोपीय बिजनेस में थोड़ी नरमी आई। कंपनी भारत में करीब ₹17,000 प्रति टन EBITDA हासिल कर रही है। विकास सिंह के मुताबिक स्टील की औसत कीमतें अभी सितंबर 2026 तिमाही के मुकाबले प्रति टन ₹3,000 से ₹4,000 ज्यादा हैं। इससे घरेलू मार्केट में स्टील कंपनियों के स्प्रेड और मुनाफे में सुधार की उम्मीद है। ब्रोकरेज फर्म ने सेल (SAIL) और जिंदल स्टील (Jindal Steel) को भी खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज की पसंद फ्लैट स्टील बनाने वाली कंपनियां हैं। ब्रोकरेज फर्म को फ्लैट स्टील बनाने वाली कंपनियां पसंद हैं।
NALCO और Hindalco पर इस कारण दांव
नॉन-फेरस मेटल सेक्टर में ब्रोकरेज फर्म की पहली पसंद नालको है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि एलएमई एल्युमीनियम की कीमतें प्रति टन $2,900 से $3,100 के बीच रह सकती हैं। वित्त वर्ष 2028 में यह प्रति टन औसतन $2,950 रह सकता है। वहीं दूसरी तरफ एल्युमिना की कीमतें बढ़कर $400 तक पहुंच गई हैं। इसका असर वेदांता के मुनाफे पर पड़ सकता है, क्योंकि अपनी जरूरत का आधे एल्युमिना का इंतजाम बाहर से करती है। वहीं नालको की इसकी कीमत बढ़ने का फायदा मिल सकता है। कंपनी हर एक टन एल्युमीनियम उत्पादन के मुकाबले करीब तीन टन एल्युमिना बेचती है, तो एल्युमिना की अच्छी बिक्री कीमतों से LME एल्युमीनियम की कीमतों में गिरावट के असर को 70-80% तक कम हो जाएगी।
नालको के बाद हिंडाल्को बाय रेटिंग के साथ आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की दूसरी पसंद है। कंपनी को भारत और अफ्रीका में अपने बिजनेस से हर टन $1,800 से $1,900 तक की कमाई हो सकती है। हालांकि कॉपर मार्जिन $800-$900 के लेवल तक आ सकते हैं, क्योंकि इसकी संभावना कम है कि सल्फ्यूरिक एसिड और बाय-प्रोडक्ट्स के प्रीमियम लंबे समय तक ऊंचे बने रहें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।