Banking Stocks: वीकली एक्सपायरी के दिन आज बैंकिंग शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा। निवेश के लिहाज से बात करें तो इसे निवेश के मौके के तौर पर देख सकते हैं। घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने निजी सेक्टर के पांच बैंकिंग शेयर सुझाए हैं जिनमें पैसे लगाकर 23 फीसदी तक रिटर्न हासिल कर सकते हैं। खास बात ये है कि आज एक्सपायरी के दिन और आरबीआई की एमपीसी की बैठक के नतीजे आने के दिन इनमें से सभी रेड जोन में बंद हुए। ब्रोकरेज के सुझाए हुए इन पांच शेयरों- एक्सिस बैंक (Axis Bank), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), फेडरल बैंक (Federal Bank), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) में निवेश के लिए टारगेट की डिटेल्स नीचे दी जा रही है।
