Stocks to BUY: इन 2 इंफ्रा शेयरों में मिल सकता है 70% तक रिटर्न, जानें CLSA ने क्यों लगाया दांव?

Stocks to BUY: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA ने इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के दो शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी है। इनमें IRB इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स और NCC लिमिटेड के शेयर शामिल है। ब्रोकरेज ने दोनों कंपनियों पर अपनी ‘आउटपरफॉर्म’ की रेटिंग को बरकरार रखा है और इनके शेयरों में मौजूदा स्तर से 63 से 70 प्रतिशत तक की तेजी का अनुमान जताया है

अपडेटेड Mar 06, 2026 पर 1:22 PM
Story continues below Advertisement
Stocks to BUY: CLSA ने IRB इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 69 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है

Stocks to BUY: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA ने इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के दो शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी है। इनमें IRB इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स और NCC लिमिटेड के शेयर शामिल है। ब्रोकरेज ने दोनों कंपनियों पर अपनी ‘आउटपरफॉर्म’ की रेटिंग को बरकरार रखा है और इनके शेयरों में मौजूदा स्तर से 63 से 70 प्रतिशत तक की तेजी का अनुमान जताया है।

CLSA ने IRB इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स के लिए 69 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है, जो मौजूदा स्तर से लगभग 70 प्रतिशत की संभावित तेजी को दिखाता है। वहीं NCC लिमिटेड के लिए ब्रोकरेज ने 234 रुपये का टारगेट दिया है, जो मौजूदा कीमत से करीब 63 प्रतिशत की संभावित बढ़त का संकेत देता है।

प्रमोटर खरीदारी से मजबूत संकेत

ब्रोकरेज के मुताबिक हाल ही में दोनों कंपनियों में प्रमोटर की ओर शेयर की खरीदारी देखी गई है। इसे निवेशकों के लिए पॉजिटिव संकेत माना जा सकता है। आम तौर पर कंपनी के फाउंडरों या प्रमोटरों की ओर से शेयर खरीदना इस बात का संकेत देता है कि उन्हें अपने कारोबार की भविष्य की संभावनाओं पर भरोसा है।


CLSA ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर और इंजीनियरिंग सेक्टर की ये दोनों कंपनियां हाल के समय में बाजार में कमजोर प्रदर्शन करने वाली कंपनियों में शामिल रही हैं, लेकिन प्रमोटर खरीदारी इस बात का संकेत है कि उनके मूलभूत कारोबार में सुधार की संभावना है।

IRB Infra के लिए मजबूत ग्रोथ की उम्मीद

CLSA के अनुसार IRB इंफ्रास्ट्रक्चर का टोलिंग कारोबार उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। भारत के सबसे बड़े टोल प्लेटफॉर्म में से एक होने के कारण कंपनी के टोल कलेक्शन में इस साल अब तक लगभग 11 प्रतिशत की ग्रोथ देखन को मिली है।

इसके अलावा कंपनी ने वित्त वर्ष 2030 तक के लिए पांच साल की रणनीति भी पेश की है। इस योजना के तहत कंपनी का लक्ष्य अगले तीन सालों में अपने एसेट बेस को लगभग 75 प्रतिशत तक बढ़ाना और धीरे-धीरे कर्ज मुक्त स्थिति में पहुंचना है।

NCC में सुधार की संभावना

NCC के मामले में CLSA ने कहा कि वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही का प्रदर्शन तुलनात्मक रूप से कमजोर रहा था। इसका मुख्य कारण लंबा मानसून सीजन और परियोजनाओं के पूरा होने की धीमी गति रही।

हालांकि कंपनी के ऑर्डर बुक में मजबूत ग्रोथ देखने को मिली है। NCC का ऑर्डर बैकलॉग पिछले साल से करीब 43 प्रतिशत बढ़ा है, जिससे भविष्य के रेवेन्यू ग्रोथ को लेकर की अच्छी विजिबिलिटी मिलती है।

कंपनी को उम्मीद है कि परियोजनाओं के पूरा होने और मार्जिन में सुधार के शुरुआती संकेत वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में दिखाई दे सकते हैं।

शेयरों का हालिया प्रदर्शन

गुरुवार को कारोबार के अंत में IRB इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स का शेयर 1.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 40.47 रुपये पर बंद हुआ। वहीं NCC लिमिटेड का शेयर मामूली बढ़त के साथ 143.40 रुपये पर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें- Stocks to BUY: 60% तक चढ़ सकते हैं ये 9 शेयर! ICICI डायरेक्ट ने दी 'Buy' रेटिंग; जानें पूरी लिस्ट

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।