Get App

Stock To Buy : 23260 का लेवल पार होने तक निफ्टी में जारी रहेगा कंसोलीडेशन, इन दो शेयरों में शॉर्ट टर्म में आ सकती है अच्छी तेजी

Stock To Buy : सरकारी बैंकों में आज तूफानी तेजी है। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स 3 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक 4 फीसदी से ज्यादा उछाल के साथ वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हैं। साथ ही ऑटो डिफेंस और केमिकल इंडेक्स भी एक फीसदी से ज्यादा ऊपर है। वहीं IT शेयरों में आज हल्की मुनाफावसूली देखने को मिल रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 09, 2026 पर 1:38 PM
Stock To Buy : 23260 का लेवल पार होने तक निफ्टी में जारी रहेगा कंसोलीडेशन, इन दो शेयरों में शॉर्ट टर्म में आ सकती है अच्छी तेजी
Stock To Buy : आज के लिए अपने पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए सहज अग्रवाल ने कहा कि इस समय बाजार काफी वोलेटाइल है। ऐसे में डिफेंस बेट लेने की सलाह होगी। जब मार्केट वोलेटाइल रहता है और थोड़ा अनसर्टेन रहता है तो डिफेंसिव शेयर परफॉर्म करते हैं

Stock To Buy : निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में अच्छी रौनक देखने को मिल रही है। निफ्टी करीब 100 प्वाइंट चढ़कर 23200 के पार दिख रहा है। करीब 900 अंक के उछाल के साथ बैंक निफ्टी आउटपरफार्म कर रहा है। मिडकैप-स्मॉलकैप में भी जोरदार तेजी है। उधर फीयर इंडेक्स INDIA VIX 6 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। सरकारी बैंकों में आज तूफानी तेजी है। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स 3 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक 4 फीसदी से ज्यादा उछाल के साथ वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हैं। साथ ही ऑटो डिफेंस और केमिकल इंडेक्स भी एक फीसदी से ज्यादा ऊपर है। वहीं IT शेयरों में आज हल्की मुनाफावसूली देखने को मिल रही है।

ऐसे माहौल में मार्केट टेक्निकल पर चर्चा करते हुए कोटक सिक्योरिटीज ( Kotak Securities) के हेड ऑफ डेरिवेटिव सहज अग्रवाल ने कहा कि बैंक निफ्टी में हाल के दिनों में आउटपरफॉर्मेंस देखने को मिला है। पिछले 4-5 ट्रेडिंग सेशन में बैंक निफ्टी में लगातार लॉन्ग साइड का ही एडिशन हुआ है। आज भी बैंक निफ्टी आउटपरफॉर्म कर रहा है। बैंक निफ्टी में तो स्ट्रेंथ है लेकिन ब्रॉडर मार्केट कहीं ना कहीं थोड़ा डगमगाया हुआ है। निफ्टी में जून सीरीज का मंथली सेटअप एक्सपायरी का सेटअप है। यह भी थोड़ा सा नेगेटिव ही है। निफ्टी ने आज अच्छी पॉजिटिव ओपनिंग की लेकिन कल के हाई 23260 पर आकर इस पर फिर से सेलिंग प्रेशर आ गया। जब तक यह लेवल पार नहीं होता तब तक कंसोलिडेशन ही होता रहेगा। ऐसे में हमें स्टॉक स्पेसिफिक ट्रेडिंग करनी चाहिए।

आज के लिए अपने पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए सहज अग्रवाल ने कहा कि इस समय बाजार काफी वोलेटाइल है। ऐसे में डिफेंस बेट लेने की सलाह होगी। जब मार्केट वोलेटाइल रहता है और थोड़ा अनसर्टेन रहता है तो डिफेंसिव शेयर परफॉर्म करते हैं। इस नजरिए से सनफॉर्मा का शेयर बेहतरीन लग रहा है। वर्तमान भाव पर इसमें खरीदारी कर सकते हैं। इस स्टॉक में 1755 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ खरीदारी करें। ऊपर की तरफ इसमें 1840 और 1870 रुपए तक का टारगेट मिल सकता है। एक रैली के बाद इस शेयर में कंसोलिडेशन देखने को मिला। इस पुलबैक के बाद अब यह शेयर बेहतरीन एंट्री प्वाइंट पर दिख रहा है।

सहज अग्रवाल का दूसरा पसंदीदा शेयर है भारती एयरटेल। इस स्टॉक में उनकी पोजीशनल बाइंग की सलाह है। इस शेयर पर जिओपॉलिटिकल दिक्कतों का असर नहीं होगा। स्टॉक में वैल्यू भी नजर आ रही है। इस स्टॉक में 1730 रुपए के आसपास मल्टीपल बॉटम बना है। अभी यह स्टॉक 1800-1810 रुपए के आसपास ट्रेड कर रहा है। इस स्टॉक में ऊपर की तरफ 2000 रुपए तक जाने की क्षमता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें